SwadeshSwadesh

रेल रोको : किसानों ने देश में कई स्थानों पर ट्रेनें रोकी, दिल्ली में मेट्रो स्टेशन बंद

Update: 2021-02-18 07:19 GMT

नईदिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ जारी आंदोलन को मजबूती देने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा आज सदेश भर में रेल रोको अभियान चलकर विरोध दर्ज करा रहा है। किसान संगठनों ने आज 12 बजे से शाम 4 बजे तक रेल रोकने का एलान किया है।  रेल प्रशासन ने इस आंदोलन को देखते हुए सभी स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी है। इसी क्रम में टिकरी बॉर्डर, पंडित श्रीराम शर्मा, बहादुरगढ़ सिटी और ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है। यह फैसला दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन द्वारा लिया गया है। साथ ही नांगलोई रेलवे स्टेशन पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

इसके अलेवा रेलवे ने पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में लवे सुरक्षा विशेष बल के 20 हजार जवान तैनात किये है। इन्हीं राज्यों में आंदोलन का व्यापक असर देखने की आशंका है।   

अब तक ऐसा रहा रेल रोको अभियान -

दिल्ली के नजदीक के रेलवे ट्रैक्स पर किसानों ने कब्ज़ा कर लिया है।  

अंबाला में बड़ी संख्या में किसान रेलवे ट्रेक पर आकर बैठ गए है।  

गाजीपुर बॉर्डर के नजदीक स्थित मोदीनगर रेलवे स्टेशन पर भी किसान एकत्र हो रहे है।  

रेल प्रशासन टिकरी बॉर्डर, पंडित श्रीराम शर्मा, बहादुरगढ़ सिटी और ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन की एंट्री और एग्जिट बंद किए गए।

बिहार में किसानों के रेल रोको अभियान के तहत जनअधिकार पार्टी (JAP) के कार्यकर्ताओं ने पटना में रेल रोक दी है।  

हरियाणा के पलवल में रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कर्मियों की अतिरिक्त तैनाती की गई है।

अपने मुद्दे बताएंगे-

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा की  यह दोपहर 12 बजे शुरू होगा और शाम 4 बजे तक चलेगा। ट्रेनें वैसे भी चल नहीं रही हैं। जितनी भी चल रही है, उनके समक्ष शांतिपूर्ण रूप से आंदोलन किया जाएगा। हम लोगों को पानी, दूध, लस्सी और फल प्रदान करेंगे। हम उन्हें अपने मुद्दे बताएंगे।

Tags:    

Similar News