SwadeshSwadesh

कानून का चला डंडा : प्रियंका गांधी को स्कूटी पर ले जाने वाले विधायक का कटा 6100 का चालान

Update: 2019-12-29 12:30 GMT

लखनऊ। आम व्यक्ति हो या विशेष शख्सियत, कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए। उत्तर प्रदेश की ट्रैफिक पुलिस ने राजस्थान के कांग्रेस विधायक धीरज गुर्जर पर 6100 रुपये का जुर्माना लगाकर यही संदेश दिया है। गुर्जर ने शनिवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को बिठाकर स्कूटी चलाई थी। तब दोनों ने हेल्मेट नहीं पहना था। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस पर सवाल उठाया था और गुर्जर का चालान काटने की मांग की थी।

शनिवार को प्रियंका लखनऊ में थीं। जब वे पूर्व आईपीएस अधिकारी एसआर दारापुरी के परिजनों से मिलने उनके घर जा रही थीं, तब कथित तौर पर पुलिस ने उनकी गाड़ी को रोक दिया। इसके बाद प्रियंका गांधी पार्टी के कार्यकर्ता की स्कूटी पर बैठकर एसआर दारापुरी के घर पहुंचीं। इस दौरान प्रियंका गांधी और स्कूटी चला रहे शख्स ने हेलमेट नहीं पहना था। इसी कारण गाड़ी के मालिक का 6100 रुपए का चालान कटा है।




Tags:    

Similar News