SwadeshSwadesh

राज्यसभा में 6 नवनिर्वाचित सांसदों ने ली शपथ, कोन्यक पारंपरिक वेशभूषा में पहुंची

1990 के बाद 100 का आंकड़ा पार करने वाली पार्टी बनी भाजपा

Update: 2022-04-04 08:55 GMT

नईदिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार के तौर पर निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद सोमवार को एस फान्गनॉन कोन्यक ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली। वह नगालैंड से उच्च सदन में पहुंचने वाली पहली महिला सदस्य हैं। इसके साध ही पूर्वोत्तर से राज्यसभा पहुंचने वाली भाजपा की पहली महिला सदस्य भी हैं।

कोन्यक के साथ ही पांच अन्य निर्वाचित सदस्यों ने भी उच्च सदन की सदस्यता की शपथ ली। इसके साथ ही वर्ष 1990 के बाद उच्च सदन में 100 का आंकड़ा पार करने वाली भाजपा पहली पार्टी बन गई है। कोन्यक नगालैंड भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष हैं।

राज्यसभा सभापति एम. वेंकैया नायडू ने सोमवार को असम, केरल और नगालैंड के नवनिर्वाचित 6 सदस्यों को सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई। कोन्यक ने नगालैंड की पारंपरिक वेशभूषा में शपथ ली। उनके अलावा, शपथ ग्रहण करने वालों में असम से भाजपा की पवित्र मार्गरिटा, यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) के रवंगवरा नारजारी, केरल से कांग्रेस की जेबी माथेर हीशम, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के संदोष कुमार और मार्क्सवादी पार्टी (माकपा) के एए रहीम शामिल हैं।

Tags:    

Similar News