SwadeshSwadesh

मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे का अयोध्या दौरा स्थगित, 5 जून को रामलला दर्शन का था कार्यक्रम

Update: 2022-05-20 06:57 GMT

मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे 5 जून को अयोध्या नहीं जाएंगे। उन्होंने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। यह जानकारी राज ठाकरे ने शुक्रवार सुबह दी है। राज ने कहा है कि अयोध्या दौरा स्थगित करने के कारणों का खुलासा वह 22 जून को पुणे में होने वाली जनसभा में देंगे।

राज ठाकरे ने एक जनसभा में 5 जून के अयोध्या जाने की घोषणा की थी। इसके बाद मनसे ने बड़ी संख्या में वाहन और अयोध्या के होटल बुक किए थे। राज ठाकरे के दौरे का भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कड़ा विरोध किया था। बृजभूषण सिंह का कहना था कि राज पहले उत्तर भारतीयों से माफी मांगें। फिर अयोध्या में कदम रखें।

Tags:    

Similar News