SwadeshSwadesh

कांग्रेस ने मल्लिकार्जुन खड़गे को चुना राज्यसभा में अगला नेता प्रतिपक्ष

Update: 2021-02-12 07:00 GMT

नईदिल्ली। राज्यसभा के लिए कांग्रेस ने अगला नेता प्रतिपक्ष का चयन कर लिया है। वर्तमान नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आज़ाद का कार्यकाल 15 फरवरी को समाप्त हो रहा है।  इससे पहले कांग्रेस ने नए नेता का चुनाव कर लिया है। कांग्रेस गुलाम नबी की ये जिम्मेदारी राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे देने जा रही है। कां

 कांग्रेस ने मल्लिकार्जुन को इस पद पर नियुक्त करने के लिए सदन के सभापति एम वेंकैया नायडू को पत्र लिखा है।मल्लिकार्जुन खडगे कर्नाटक से कांग्रेस नेता है। वह 2014 से 2019 तक लोकसभा में कांग्रेस के नेता थे। वहीँ इस पद से मुक्त हो रहे गुलाम नबी आजाद जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा सदस्य है। वहां धारा 370 हटने एवं केंद्र शासित प्रदेश बनने से कोई विधानसभा सीट नहीं है। जिसके चलते ये आज़ाद का अंतिम कार्यकाल है।






Tags:    

Similar News