आज का राशिफल: मिथुन और मीन राशि पर होगी माता लक्ष्मी की कृपा, यहां पढ़िए सभी 12 राशियों का राशिफल
Rashifal 11 July 2025 : शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। कई राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ है तो कई राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा भारी हो सकता है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।
मेष राशि(Aries)
आज 11 जुलाई का दिन मेष राशि के लिए मिश्रित रूप फलदायक रहने वाला है। ऑफिस में विरोधी सक्रिय रहेंगे। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोग पार्टनरशिप थोड़ा समझकर करना होगा। आपको परिवार में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपने जो अपने लाइफ पार्टनर से वादा किया था उसे पूरा करें। युवा वर्ग की मित्रों से खटपट होने की संभावना है।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वालों के लिए आज यानी 11 जुलाई का दिन मिलाजुला रहने वाला है। अपनी समझदारी से परिवार में चल रहे तनाव को कम कर सकते हैं। आपके स्वास्थ्य में चल रहे उतार चढ़ाव से आप परेशान रहेंगे। किसी काम को लेकर जल्दबाजी न दिखाए। कोई परिवारिक संपत्ति मिलने से खुशी का ठिकाना न रहेगा।
मिथुन राशि (Gemini)
11 जुलाई शुक्रवार का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होंगी। परिवार में किसी सदस्य का विवाह पक्का हो सकता है। व्यापार और व्यवसाय में आ रहीं बाधाएं दूर होंगी। युवा साथियों के बाहर घूमने जा सकते हैं।
कर्क राशि (Cancer)
आज यानि शुक्रवार 11 जुलाई का दिन कर्क राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। शैक्षणिक कार्यों से जुड़े लोगों को सफलता हासिल हो सकती है। कार्यस्थल में बदलाव कर सकते हैं, नई नौकरी में मेहनत अधिक लगेगी। मानसिक परेशानियों से जूझते दिखेंगे। धन के प्रति आस्था जगाने से किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। जीवनसाथी के सेहत में दिक्कत हो सकती है।
सिंह राशि (Leo)
आज के दिन सिंह राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के लिए खुशी भरा माहौल रहेगा। परिवार में कोई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। बात करें स्वास्थ्य की तो अच्छा रहेगा लेकिन जीवनसाथी के स्वास्थ्य में परेशानियां दिक्कत आ सकती है। मित्रों के साथ बाहर घूमने का प्लान कर सकते हैं।
कन्या राशि (Virgo)
11 जुलाई शुक्रवार का दिन कन्या राशि वालों के लिए आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कार्य स्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पढ़ाई के अलावा संगीत और कला में भी रुचि बढ़ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, आवश्यकता हो तो डॉक्टर की पास जाए। निवेश करने के लिए थोड़ा सोच समझ लें।
तुला राशि(Libra)
12 राशियों में से एक तुला राशि भी है जिनका आज का दिन मान सम्मान दिलाने वाला रहेगा। आपकी संतान किसी चीज की फरमाइश कर सकती है तो उसकी फरमाइश पूरी करेंगे। आपकी समस्याएं दूर होंगी। आपके मित्र से किसी से दुश्मनी होगी तो आप भी उस झमाले में पड़ सकते हैं। धन संबंधित समस्याओं को लेकर परेशान चल रही थी तो दूर होगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के लिए 11 जुलाई शुक्रवार का दिन तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपको किसी विशेष काम को लेकर भाग दौड़ अधिक रहेगी। आप अपने कामों को योजना बनाकर आगे बढ़ेंगे तो वो पूरा होगा। किसी वाहन से यात्रा कर रहे हैं तो उसकी अच्छे से जांच कर लें। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु वाले लोगों को शुक्रवार 11 जुलाई को स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सचेत रहना होगा। ऑफिस में आपके विरोधी आपके विरूध्द षड्यंत्र रच सकते हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार के सदस्यों में विवाद होने की संभावना है। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। बिजनेस में किसी डील को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।
मकर राशि (Capricorn)
बात करें मकर जातक की तो इन्हें आज के दिन व्यर्थ में झगड़ा लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो शरीर के किसी अंग में चोट लग सकती है। पैतृक संपत्ति को लेकर कोई विवाद खड़ा हो सकता है। वरिष्ठ सदस्यों की राय आपके काम आ सकती है। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक डेट में जाएंगे जहां फिल्म भी देखने जा सकते हैं। बिजनेस में कोई डील साइन कर सकते हैं।
कुंभ राशि (Aquarius)
आज यानी 11 जुलाई शुक्रवार के दिन कुंभ राशि का स्वास्थ्य कमजोर रहने वाला है। आपको कोई पुरानी समस्या उभरकर आ सकती है। व्यर्थ के वाद - विवाद में पड़ने से बचना होगा। परिवार में लड़ाई झगड़े को बढ़ावा न दें अन्यथा कोई बड़ी घटना हो सकती है। वाहनों का प्रयोग काफी समझदारी से करना होगा नहीं तो दुर्घटना हो सकती है।
मीन राशि(Pisces)
11 जुलाई शुक्रवार का दिन मीन जातकों के लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफालता अवश्य मिलेगी। ऑफिस में कोई बदलाव करना चाहते हैं तो वो आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में चल रहे लड़ाई झगड़े से आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। विद्यार्थियों को सफालता मिलने की पूरी संभावना है।