SwadeshSwadesh

IPL नीलामी : ईशान किशन सबसे महंगे बिके, मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ में खरीदा

Update: 2022-02-12 12:30 GMT

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के लिए हो रहे खिलाड़ियों की नीलामी में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन सबसे महंगे बिके हैं। ईशान को मुंबई इंडिंयस ने 15.25 करोड़ में खरीदा है। इससे पहले श्रेयस अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा था।

23 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन साल 2018 में 6.40 करोड़ में बिके थे। मुंबई के साथ पिछले दो सीजन में इस खिलाड़ी ने 40 से ज्यादा एवरेज और 140 से ज्यादा स्ट्राइक रेट के साथ 757 रन बने हैं।  नीलामी में श्रीलंका के मिस्ट्री स्पिनर वानिंदु हसरंगा को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा है।हसरंगा पहले भी आरसीबी का हिस्सा रह चुके हैं। वे इस मैच से पहले टी20 की 78 पारियों में 110 विकेट झटके हैं। 26 रन देकर 5 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन है। इकोनॉमी सिर्फ 6.39 की है, जो टी20 के लिहाज से बेहतरीन है। उनका बेस प्राइज 1 करोड़ रुपए था।

भारतीय स्पिनर वाशिंगटन सुंदर को 8.75 करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने खरीदा है। सुंदर ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में गेंद और बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया था। बल्लेबाज शिखर धवन पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। यहां हो रहे मेगा निलामी में पंजाब ने धवन को 8.25 करोड़ रुपए में खरीदा। वहीं, अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते नजर आएंगे। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें पांच करोड़ रुपये में खरीदा है। 

आईपीएल 2021 में दिल्ली के लिए खेलने वाले शिखर धवन इस टूर्नामेंट के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने 192 आईपीएल मैचों में 34.63 के औसत से 5783 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 126.63 का रहा है। पिछले सीजन में भी उन्होंने 16 मैच में 39.13 के औसत से 587 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 124.62 का रहा था। आईपीएल 2021 में वो दिल्ली के साथ 5.2 करोड़ रुपये की कीमत में जुड़े हुए थे।

अश्विन आईपीएल के पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे। वे करीब दो साल से इस टीम का हिस्सा थे। आईपीएल 2021 के बाद अश्विन को दिल्ली फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया। अश्विन आईपीएल में अब तक वे 167 मैच खेल चुके हैं और 145 विकेट ले चुके हैं। उनकी इकनॉमी 6.91 की रही है जबकि विकेट निकालने की औसत 27.80 की है।

गौरतलब है कि नीलामी से ठीक पहले प्रक्रिया में बदलाव की गई है। आज कम से कम 97 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। अगर समय बचता है तो यह संख्या 106 से 116 तक जा सकती है। पहले 18 सेट यानि 161 खिलाड़ियों पर धीरे-धीरे बोली लगेगी। आज जितने खिलाड़ियों पर बोली लगेगी, उसके बाद 161 खिलाड़ियों तक कल भी धीरे-धीरे बोली लगेगी। 161 के बाद बाकी बचे खिलाड़ियों के लिए एक्सलरेटेड बिडिंग प्रोसेस अपनाया जाएगा। इसमें एक खिलाड़ी पर बोली के लिए ज्यादा वक्त नहीं दिया जाएगा। इस बार के ऑक्शन की जिम्मेदारी ह्यूज एडमीड्स पर है।

Tags:    

Similar News