Pahalgam Attack: हमें तुम पर गर्व रहेगा...नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी ने दी भावुक विदाई, वीडियो वायरल

दिवंगत लेफ्टिनेंट नरवाल की पत्नी हिमांशी का वीडियो वायरल हो रहा है जहां वे बहादुर बनकर अपनी पति को भावुक अंतिम विदाई दे रही हैं।

Update: 2025-04-23 14:45 GMT

Pahalgam Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम इलाके में हुए आतंकी हमले से जहां देश पूरी तरह से आतंकियों के खिलाफ खड़ा है तो वही देश का हर एक नागरिक आतंकियों के खात्मे की मांग कर रहा है। पहलगाम आतंकी हमले में 20 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है उनमें ही भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का नाम भी शामिल है।

जिनका आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर दिवंगत लेफ्टिनेंट नरवाल की पत्नी हिमांशी का वीडियो वायरल हो रहा है जहां वे बहादुर बनकर अपनी पति को भावुक अंतिम विदाई दे रही हैं।

पति पर गर्व करते हुए कहा - जय हिंद

सामने आए वीडियो में देख सकते हैं कि, भारतीय नौसेना के शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को भावुक विदाई देते हुए पत्नी गर्व जता रही हैं। पहले फफक कर रोई, फिर सैल्यूट किया और जय हिंद बोलते हुए कहा कि हमें तुम पर गर्व रहेगा। वीडियो को देखकर हर कोई भावुक हो सकते हैं। बता दें कि, वीडियो से पहले अपने पति के शव के साथ हिमांशी नरवाल की तस्वीर भी सामने आई थी जिसे देखकर हर कोई निशब्द हो गए।

#WATCH दिल्ली: भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी ने अपने पति को भावभीनी विदाई दी, जो पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हो गए थे।

दोनों की शादी 16 अप्रैल को हुई थी। pic.twitter.com/RSsBOgoCg6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2025

16 अप्रैल को हुईं थी शादी

आपको बताते चलें कि, 26 वर्षीय भारतीय नौसेना के शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल हरियाणा के रहने वाले थे और उनकी पोस्टिंग इन दिनों केरल के कोच्चि में थी। कुछ दिन पहले 16 अप्रैल को ही हिमांशी स्वामी के साथ उनकी शादी हुई थी और वे कश्मीर हनीमून मनाने के लिए आए थे। बताया जा रहा है कि, जब विनय, पत्नी हिमांशी के साथ भेलपुरी खा रहे थे उसी दौरान आतंकी उनके पास आए और धर्म पूछा। हिंदू बताने पर आतंकियों ने विनय को गोली मार दी।

Tags:

Similar News