SwadeshSwadesh

इंडिया 2032 तक बन सकता है 10 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था : राजनाथ सिंह

Update: 2019-09-17 12:00 GMT

नई दिल्ली। मोदी सरकार भारतीय अर्थव्यवस्था को पांच ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने की कोशिशें कर रही हैं तो इसी बीच रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय अर्थव्यवस्था को 10 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने की बात कर दी है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में मंगलवार को दावा किया है कि भारत आगे दशक में 10 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बन सकता है। राजनाथ सिंह ने कहा है कि सरकार की कोशिश है भारत 2030-32 तक यूएसडी 10 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बन जाए। जिसके लिए रक्षा क्षेत्र का योगदान महत्वपूर्ण है।

राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि भारतीय रक्षा उद्योग का प्रदर्शन अतीत में अपनी क्षमता के अनुरूप नहीं रहा है। इस तरह के आकार और वैश्विक प्रमुखता वाला देश हथियारों के आयात पर भरोसा नहीं कर सकता है। 10 बिलियन अमरीकी डालर के निवेश और 2.3 मिलियन रोजगार के अवसरों की परिकल्पना की गई है।

Tags:    

Similar News