SwadeshSwadesh

भारत बना राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य

Update: 2021-01-01 08:40 GMT

नईदिल्ली। नए साल के अवसर पर भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में अस्थायी सदस्य के रूप में शामिल हो गया है। अगले दो साल तक भारत इस परिषद का सदस्य रहेगा।  फ़्रांस ने भारत के अस्थायी सदस्य बनने का स्वागत किया है। फ्रेच राजदूत इमैनुएल लेनिन ने कहा 'हम अंतरराष्ट्रीय कानून को बनाए रखने, आतंकवाद से लड़ने और बहुपक्षवाद का बचाव करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर काम करने के लिए उत्सुक हैं। इसके लिए हमें यूएनएससी में सुधार की भी आवश्यकता है जिससे भारत को एक स्थायी सदस्यता मिल सके।' 

बता दें की भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में आठवीं बार अस्थायी सदस्यता मिली है।  इस परिषद में पांच स्थायी सदस्य और 10 अस्थायी सदस्य होते हैं। संयुक्त राष्ट्र में भारत के  राजदूत टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि भारत का जोर बहुपक्षवाद पर भी रहेगा और अस्थायी सदस्य के रूप में भारत अपने कार्यकाल में मानवाधिकारों और विकास जैसे बुनियादी मूल्यों को बढ़ावा देगा।


Tags:    

Similar News