SwadeshSwadesh

गुजरात पंचायत चुनावों में भाजपा को बढ़त, कांग्रेस पिछड़ी, आप ने चौंकाया

Update: 2021-03-02 09:43 GMT

अहमदाबाद।  गुजरात में नगरपालिकाओं, जिला पंचायतों और तालुक पंचायतों के लिए हुए चुनाव के मतों की गणना जारी है। भाजपा ने नगर निगम एवं शहरी निकाय चुनावों में जीत के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में भी बढ़त बनाये हुए है।  इस बार भाजपा उन सीटों पर भी आगे चल रही है, जहां पिछले चुनावों में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी।  मुख्य विपक्षी पार्टी दूसरे नंबर पर बनी हुई है।  वहीँ अरविन्द केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने कई सीटों पर बहत बनाकर सभी को चौंका दिया है।  

81 नगर पालिका, 31 जिला पंचायत एवं  231 तालुका पंचायतों के लिए रविवार को 60 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था। जिसमें नगर पालिका के लिए  58.82 फीसदी मतदान हुआ था, वहीं जिला पंचायतों में 65.80 फीसदी और तालुका पंचायतों में 66.60 फीसदी मतदान हुआ था। कुल 8,235 सीटों के लिए हुए चुनाव में भाजपा के 8,161, कांग्रेस के 7,778 और आम आदमी पार्टी  ने 2,090 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। 

भाजपा ने बढ़ाई बढ़त - 

अब तक आये रुझानों में भाजपा ने 81 नगर पालिकाओं में से 60 पर बढ़त बनाई हुई है। 231 तालुकाओं में से 73 पर भाजपा, 11 पर कांग्रेस एवं 3 पर अन्य ने बढ़त बनाई हुई है। 31 जिला पंचायतों में से 28 पर भाजपा आगे चल रही है।

आप को मिली 24 सीट - 

आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 24 सीटें जीत ली है।  

Tags:    

Similar News