Attack On Donald Trump : डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले की पूरी कहानी, बड़ा सवाल - क्यों हुआ हमला

Attack On Donald Trump : ट्रंप को कान में चोट आई है लेकिन वे खतरे से बाहर हैं। अमेरिका सुरक्षा एजेंसियां अब इस हमले के पीछे के कारणों को ढूंढने में लग हैं।

Update: 2024-07-14 03:31 GMT

Attack On Donald Trump : डोनाल्ड ट्रम्प पर हुए हमले की पूरी कहानी

Attack On Donald Trump : अमेरिका। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर एक चुनावी रैली के दौरान हमला हुआ। अमेरिका के कई नेताओं ने इस हमले की निंदा की। अब सवाल ये उठाए जा रहे हैं कि, दूसरी बार राष्ट्रपति की रेस में दौड़ रहे ट्रंप पर हमला क्यों हुआ ? हमलावर द्वारा चलाई गई गोली ट्रंप के कान को कुछ सेंटीमीटर दूर से छू कर निकल गई। ट्रंप को कान में चोट आई है लेकिन वे खतरे से बाहर हैं। अमेरिका की सुरक्षा एजेंसियां अब इस हमले के पीछे के कारणों को ढूंढने में लग हैं।

जानकारी के अनुसार डोनाल्ड ट्रंप पर यह गोली 125 मीटर दूर से एक शूटर द्वारा चलाई गई थी। पेंसिल्वेनिया में मौजूद ट्रंप के समर्थकों का कहना है कि, रैली में चार से पांच गोली चलाई गई थी। जैसे ही गोली ट्रंप को लगी सभी नीचे झुक गए। इसके बाद सीक्रेट सर्विस के कुछ अधिकारियों ने डोनाल्ड ट्रंप को सुरक्षा दी। इस पूरी घटना के बाद चारों ओर अफरा तफरी मच गई थी।

पास की बिल्डिंग में छुपे थे स्नाइपर्स :

जानकारी के अनुसार ट्रंप पर गोली चलाने वाले बहुत देर से घात लगाए बैठे थे। उन्होंने पास की बिल्डिंग जो ट्रंप से करीब 125 मीटर दूर थी की छत पर बैठकर ट्रंप को निशाना बनाया। लोगों का कहना है कि, भीड़ में और भी गोलियों की आवाज सुनाई दी थी लेकिन किसने गोलियां चलाई यह स्पष्ट नहीं है।


डोनाल्ड ट्रंप पर गोलियां चलाने वाले शूटर की पहचान और मकसद फिलहाल अज्ञात है। सीक्रेट सर्विस के एक बयान के अनुसार, 13 जुलाई को शाम 6:15 बजे ट्रंप पर हमला हुआ। हमला करने वाला शूटर मारा गया है। रैली में शामिल एक व्यक्ति की भी मौत हुई है और दो अन्य लोग घायल हुए हैं। समाचार एजेंसी एपी ने बताया कि इस घटना की हत्या के प्रयास के रूप में जांच की जा रही है।

Tags:    

Similar News