विधानसभा चुनाव में मनमोहन सिंह की एंट्री, कहा- मैंने कम बोला काम ज्यादा किया

Update: 2022-02-17 07:18 GMT

नईदिल्ली। देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने एंट्री कर ली है। उन्होंने वीडियो जारी कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा।  उन्होंने कहा की भाजपा का राष्ट्रवाद नकली है। जो अग्रेजों 'फूट डालो और राज करो' की नीति पर चलता है।

मनमोहन सिंह ने कहा इस सरकार का नकली राष्ट्रवाद जितना खोखला है, उतना ही खतरनाक है। इनका राष्ट्रवाद अंग्रेजों की बांटों और राज करो की नीति पर टिका है। संवैधानिक संस्थाओं को लगातार कमजोर किया जा रहा है। ये सरकार विदेश नीति के मोर्चे पर भी पूरी तरह फेल साबित हुई है। 

उन्होंने आगे कहा की कोरोना के दौरान केंद्र सरकार की ख़राब नीतियों के कारण लोग आर्थिकता, बेरोज़गारी और बढ़ती महंगाई से परेशान हैं। 7.5 साल सरकार चलाने के बाद सरकार अपनी ग़लती मानने और सुधार करने की बजाए पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को ज़िम्मेदार ठहराने पर लगी है।  उन्होंने कहा की मैं मानता हूं कि पीएम के पद का एक खास महत्व होता है। इतिहास पर दोष लगाकर अपने गुनाह कम नहीं हो सकते। पीएम के तौर पर काम कर मैंने ज्यादा बोलने की जगह काम को तरजीह दी। हमने सियासी लाभ के लिए देश को नहीं बांटा। कभी सच पर पर्दा डालने की कोशिश नहीं की।

Tags:    

Similar News