पोर्न स्टार केस में Donald Trump दोषी करार, क्या अब भी लड़ सकेंगे राष्ट्रपति चुनाव

Donald Trump Hush money case : डोनाल्ड ट्रम्प ने अदालत के सामने स्टॉर्मी डेनियल्स के साथ किसी भी तरह के शारीरिक संबंध के आरोप से इंकार किया।

Update: 2024-05-31 02:41 GMT

पोर्न स्टार केस में Donald Trump दोषी करार

Donald Trump Hush money case : अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प पोर्न स्टार केस (Porn Star case) में दोषी ठहराए गए हैं। अदालत ने ने उन्हें सभी 34 आरोपों में दोषी माना है। 11 जुलाई को टुम को सजा सुनाई जाएगी। अमेरिकी इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि, किसी पूर्व राष्ट्रपति को किसी केस में दोषी माना गया हो। अदालत में ट्रम्प ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से ख़ारिज किया लेकिन अदालत ने उनके पक्ष में फैसला नहीं सुनाया। अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि, क्या नवंबर 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में ट्रम्प हिस्सा ले पाएंगे ? और अगर वे जीत भी गए तो क्या जेल से अमेरिका की सत्ता संभालेंगे?

जिस केस में ट्रम्प को दोषी माना गया है वो साल 2016 में चर्चा में आया था। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान डोनाल्ड ट्रम्प पर आरोप लगाए गए थे कि, उन्होंने पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स (Porn Star Stormy Daniels) को चुप रहने और व्यवसायी रिकॉर्ड में हेरफेर करने के लिए मोटी रकम का भुगतान किया था। स्टॉर्मी ने अदालत में बताया कि, ट्रम्प ने उनसे पहली मुलाकात के दौरान उनके करियर से जुड़े कई सवाल किए थे साथ ही उन्होंने यह भी पूछा था कि, क्या उन्होंने सेक्सुअली ट्रांसमिटेड बीमारी (Sexually Transmitted Diseases) का टेस्ट कराया है।

डोनाल्ड ट्रम्प ने पोर्न स्टार के संबंधों से किया इंकार :

डोनाल्ड ट्रम्प ने अदालत के सामने स्टॉर्मी डेनियल्स के साथ किसी भी तरह के शारीरिक संबंधों के आरोप से इंकार किया। कोर्ट के बाहर उन्होंने कहा कि, वे निर्दोष हैं, यह एक झूठा केस है। इसका जवाब अमेरिका की जनता अपने वोट से देगी।

क्या चुनाव लड़ सकते हैं डोनाल्ड ट्रम्प :

इस मामले में डोनाल्ड ट्रम्प को अधिकतम 4 साल की सजा हो सकती है। सवाल यह है कि, क्या ट्रम्प चुनाव लड़ सकते हैं? जवाब है हाँ। अमरीका का संविधान ऐसे मामले में दोषी को चुनाव लड़ने या चुनाव जीतने के बाद राष्ट्रपति पद की शपथ लेने से नहीं रोकता। दोषी ठहराए जाने के बाद भी डोनाल्ड ट्रम्प चुनाव प्रचार में हिस्सा ले पाएंगे।

Tags:    

Similar News