SwadeshSwadesh

दिल्ली हिंसा का मुख्य आरोपी लक्खा सिधाना दिखा बठिंडा रैली में, नहीं हुई गिरफ्तारी

Update: 2021-02-23 09:32 GMT

बठिंडा। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हुई हिंसा का मुख्य आरोपी और एक लाख का इनामी लक्खा सिधाना आज गांव मेहराज (बठिंडा) में की जा रही रैली में शामिल हुआ। यहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। इसके बावजूद एक लाख का इनामी सीधे मंच तक पहुंच गया। ऐसा माना जा रहा है कि लक्खा को किसी भी समय गिरफ्तार किया जा सकता है। पुलिस द्वारा गांव मेहराज की घेराबंदी की जा रही है।

पिछले महीने गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हुई हिंसा का यह अभियुक्त आज गांव मेहराज बठिंडा में की जा रही रैली में शामिल हुआ। ये रैली उसने खुद ही रखवाई थी और वहां आने का पहले से ऐलान भी किया था। वह यहां आया, रैली को सम्बोधित किया और आधा घंटा वहां रहकर चला गया। दिल्ली पुलिस ने उस की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम रखा हुआ है। इसके बावजूद उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी।

 बता दें की लक्खा सिधाना ने कुछ दिन पहले किसानों से आंदोलन की बागडोर दोबारा अपने हाथ में लेने की अपील की थी। लक्खा सिधाना गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में लालकिले पर हुई हिंसा के मामले मुख्य आरोपी है।  दिल्ली पुलिस ने लक्खा पर एक लाख रूपए का इनाम घोषित कर रखा है।  लक्खा  कई बार वीडियो जारी कर लोगों से आंदोलन से जुड़े रहने की अपील कर चूका है। इससे पहले भी लक्खा ने वीडियो जारी  कर पुलिस को चुनौती दी थी की वह 23 फरवरी को बठिंडा रैली में शामिल होगा। पुलिस गिरफ्तार करके दिखाए।

Tags:    

Similar News