SwadeshSwadesh

वैक्सीन लगवाने के लिए CO-WIN एप पर करें रजिस्ट्रेशन, ये है प्रोसेस

Update: 2021-04-29 08:52 GMT

वेबडेस्क।  कोरोना वैक्सीनेशन का तीसरा चरण 1 मई से शुरू होने जा रहा है।  इस चरण में 18 साल से अधिक उम्र वाले सभी युवाओं को टीका लगाया जाएगा।  इसके लिए कोविन एप और आरोग्य सेतु पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।  इसके बाद वैक्सीन तारीख और सेंटर बताया जाएगा।  नियत समय और स्थान पर जाकर वैक्सीन का डोज लगेगा। 

ऐसे करे रजिस्ट्रेशन - 

चरण 1 : 

  • इस ऐप या वेबसाइट पर जाकर आपको अपना मोबाइल नंबर फीड करना होगा।  
  • मोबाइल नंबर पर डालने पर आपको एक OTP दिया जाएगा।  
  • इस OTP को वैरिफाई कराना होगा।  
  • इसके बाद आप वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन पेज तक पहुंच जाएंगे।  

चरण 2 : 

  • यहां पर आपको फोटो आईडी प्रूफ की जानकारी डालनी होगी।  
  • फोटो आईडी प्रूफ के तौर पर आप आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट या फिर पेंशन की पासबुक सिलेक्ट कर सकते हैं।  
  • इसके बाद आपको आईडी प्रूफ का नंबर, अपना नाम, जेंडर और बर्थ ईयर डालना होगा।  
  • सारी जानकारी भरने के बाद आपको रजिस्टर बटन पर क्लिक करना होगा। 

चरण 3 : 

  • रजिस्ट्रेशन के बाद आप पसंदीदा वैक्सीनेशन सेंटर चुन सकते हैं। 
  • यहां आपको वैक्सीनेशन डेट और टाइमिंग की जानकारी मिल जाएगी।  
  • इसी तरह से आप आरोग्य सेतु/ उमंग ऐप पर भी वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।  
Tags:    

Similar News