SwadeshSwadesh

महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ रहा डेल्टा प्लस, 21 मरीज मिले

Update: 2021-06-22 07:15 GMT

मुंबई। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि सूबे में डेल्टा प्लस वायरस से संक्रमित 21 मरीज मिले हैं। इनमें रत्नागिरी में 09, जलगांव में 07, मुंबई में 02 व पालघर, सिंधुदूर्ग और ठाणे में एक-एक मरीज शामिल हैं।

राजेश टोपे ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि डेल्टा प्लस वायरस से संक्रमितों की जांच के समूचे राज्य में 7500 नमूने लिए गए हैं। इन नमूनों को जांच के लिए लैब में भेजा गया है। राज्य में जिनोमिक सिक्वेंसिंग के संदर्भ में भी निर्णय लिया गया है और इस काम के लिए हर जिले में 100 नमूने लिए जाने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। इस काम के लिए सीएसआईआर व आईजीआईबी नामक नामचीन संस्थाओं की मदद ली जा रही है। इस काम के लिए एनसीडीसी की मदद ली जा रही है। राज्य में 15 मई से अब तक विभिन्न इलाकों से 7500 नमूने लिए गए हैं और उनकी स्विक्वेंसिंग की गई है। इनमें 21 नमूने डेल्टा प्लस वायरस के पाए गए हैं।

जांच जारी - 

राजेश टोपे ने बताया कि इन मामलों संक्रमितों की पूरी जांच की जा रही है। टोपे ने बताया कि डेल्टा प्लस वायरस संक्रमितों का क्याटीकाकरण हुआ था ? इन्होंने कहां-कहां सफर किया है,उनका संपर्क किस-किसके साथ हुआ, इसकी जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही अन्य सभी तरह की जांच भी की जा रही है। 

Tags:    

Similar News