SwadeshSwadesh

देश में एक बार फिर बढने लगा कोरोना, 24 घंटों में 24 हजार से ज्यादा मरीज

Update: 2021-03-13 06:31 GMT

नईदिल्ली। देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 24 हजार 882 नए मामले सामने आए है। यह संख्या इस साल एक दिन में आये मिले मरीजों की सर्वाधिक संख्या है।  इसके बाद देश में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 1करोड़ 13 लाख,33 हजार,728 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना से देशभर में 140 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1लाख,58 हजार,446 तक पहुंच गई है।

महराष्‍ट्र, पंजाब, केरल, गुजरात, तमिलनाडु और कर्नाटक में सबसे ज्‍यादा नए मरीज मिले है।  इसके अलावा दिल्ली में भी नए मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने लगी है।  महाराष्ट्र के कई जिलों में एक बार फिर लॉकडाउन लगाया गया है। वहीं, पंजाब में एक बार फिर स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है।केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 2 लाख ,02 हजार,022 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 1 करोड़ ,09 लाख 73 हजार,260 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि देश का रिकवरी रेट 96.81 प्रतिशत हो गया है।

पिछले 24 घंटो में हुए 08 लाख से अधिक टेस्ट

देश में पिछले 24 घंटों में 08 लाख से अधिक कोरोना के टेस्ट किए गए है। आईसीएमआर के मुताबिक 12 मार्च को 08 लाख,40 हजार,635 टेस्ट किए गए। अब तक देश में कुल 22 करोड़,58 लाख,39 हजार,273 टेस्ट किए जा चुके हैं।

Tags:    

Similar News