SwadeshSwadesh

कोरोना वैक्सीन की तय हुई कीमत, 1 मार्च से शुरू होगा दूसरा चरण

Update: 2021-02-27 12:32 GMT

नईदिल्ली। देश में 1 मार्च से कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है। इस चरण में सरकारी केंद्रों के साथ निजी अस्पतालों में भी वैक्सीन लगाईं जाएगी।  सूत्रों के अनुसार सरकार ने निजी केंद्रों पर लगाईं जाने वाली वैक्सीन के 1 डोज की कीमत तय कर दी है। जोकि 250 रूपए होगी। वहीँ सरकारी केन्दों पर मुफ्त लगाईं जाएगी। 

बताया जा रहा है की सरकार निजी केंद्रों के लिए वैक्सीन की कीमतों की जल्द आधिकारिक घोषणा कर सकती है। इस चरण में 60 वर्ष से अधिक एवं गंभीर बीमारियों से जूझ रहे 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को टीका लगाया जायेगा। दूसरे चरण के लिए CO -WIN एप पर रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए है। CO -WIN एप पर रजिस्ट्रेशन के बाद ही वैक्सीन लगाने के लिए बुलाया जाएगा। 

6 राज्यों में बढ़ रहे मरीज - 

देश में वैक्सीनेशन के साथ ही संक्रमण की दर में भी दोबारा से वृद्धि होने लगी है। देश में आज 16,488 नए मामले 113 मौतें हुईं थी। महाराष्ट्र में 8,333 नए मामले सामने आए। केरल में 3,671, पंजाब में 622 मामले सामने आए हैं।वर्तमान में देश में कोरोना सक्रिय मामले 1.56 लाख हैं।







बता दें कि आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के मामलों में वृद्धि के बाद कैबिनेट सचिव आज एक समीक्षा बैठक करेगी। शुक्रवार को देश में 16,488 नए मामले 113 मौतें हुईं थी। महाराष्ट्र में 8,333 नए मामले सामने आए। केरल में 3,671, पंजाब में 622 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना सक्रिय मामले 1.56 लाख हो गए हैं।

Tags:    

Similar News