SwadeshSwadesh

1 मार्च से शुरू होगा वैक्सीनेशन का दूसरा चरण, 60 साल से ऊपर वालों को लगेगा टीका

Update: 2021-02-24 10:44 GMT

नईदिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित हुई कैबिनेट बैठक में टीकाकरण के दूसरे चरण को मंजूरी दी है। इसके तहत 1 मार्च से  60 साल की उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाईं जायेगी। इसके अलावा 60 से कम उम्र के गंभीर बीमारी वालों को भी टीका लगाया जाएगा।  

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया की 1 मार्च से 60 वर्ष की आयु के सभी लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जाएगा। इसके साथ ही 45 वर्ष की आयु से अधिक के वे लोग जिनको कोई दूसरी गंभीर बीमारी है, उन्हें टीका लगाया जाएगा। उन्होंने बताया की 10,000 सरकारी और 20,000 निजी केंद्रों पर वैक्सीनेशन कार्य किया जाएगा। सरकारी केंद्रों पर लोगों को मुफ्त टीका लगाया जाएगा। वहीँ जो निजी अस्पताल में लगावाएंगे उनको शुल्क देना होगा।

जावड़ेकर ने कहा कि निजी अस्पताल में टीका लगवाने पर उसकी कीमत क्या होगी, यह स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तीन-चार दिन में तय कर बताएगा। देश में 10.40 करोड़ लोगों की उम्र 60 वर्ष से ऊपर है। 

Tags:    

Similar News