SwadeshSwadesh

देश में टीकाकरण का बना रिकार्ड, एक दिन में 78 लाख से अधिक लोगों ने लगवाई वैक्सीन

भाजपा शासित 5 राज्य आगे

Update: 2021-06-21 14:05 GMT

नईदिल्ली/वेब डेस्क। देश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रिकॉर्ड टीकाकरण किया गया। केंद्र की नई वैक्सीन नीति लागू होने के पहले दिन ही टीकाकरण का रिकार्ड बन गया। एक दिन में 78 लाख से अधिक लोगों ने कोरोना वैक्सीन (corona vaccine) के डोज लिए।

Cowin एप से मिली जानकारी के अनुसार शाम 7 बजे तक देश (Vaccination India) में 78 लाख 75 हजार 334 लोगों ने वैक्सीन के डोज लिए। जोकि किसी भी देश द्वारा एक दिन  में किए गए टीकाकरण का सर्वाधिक रिकार्ड है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार टीकाकरण में भाजपा शासित 5 राज्य सबसे आगे रहे है। 

टीकाकरण की स्थिति - 

  • मध्यप्रदेश में 14 लाख, 71हजार, 889 
  • कर्नाटक में 10लाख 36 हजार 
  • उत्तर प्रदेश में 6 लाख 57 हजार
  • गुजरात में 4 लाख 97 हजार
  • हरियाणा में 4 लाख 64 हजार 

बता दें की सोमवार से राष्ट्रीय कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम के लिए संशोधित दिशा-निर्देश जारी कर दिया गया है। नए दिशा–निर्देश के तहत अब केन्द्र सरकार 75 फीसदी टीके (vaccine) खुद खरीद कर राज्यों को उपलब्ध करा रही है। 25 प्रतिशत टीके निजी अस्पताल खरीद सकेंगे। निजी अस्पतालों के लिए टीके की कीमत भी तय कर दी गई है। 

Tags:    

Similar News