SwadeshSwadesh

देश में बढ़ने लगा रिकवरी रेट, 24 घंटों में 3.18 लाख लोगों ने कोरोना को हराया

Update: 2021-05-04 06:21 GMT

नईदिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,57,229 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस बीमारी से 3449 लोगों की मौत हो गई। पिछले 24 घंटे में 3,20,289 मरीज स्वस्थ हुए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में अबतक कोरोना के कुल 2,02,82,833 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, इस बीमारी से अबतक 2,22,408 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव मरीजों की संख्या 34,47,133 है। 

रिकवरी रेट में आई बढ़ोतरी

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच रिकवरी रेट की गिरावट रुक गई है। राहत भरी खबर है कि रिकवरी रेट अब फिर से बढ़ने लगा है। देश में पिछले 24 घंटों में 3 लाख 18 हजार से अधिक मरीजों ने कोरोना को हराया है।  जोकि एक दिन में स्वस्थ होने वाले मरीजों का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। 24 घंटे में देश का रिकवरी रेट बढकर 81.91 प्रतिशत हो गया है। 

16 लाख से अधिक टेस्ट

आईसीएमआर के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 16 लाख से अधिक टेस्ट किए जा चुके हैं। 03 मई को 16,63,742 टेस्ट किए गए। देश में अबतक कुल 29,33,10,779 टेस्ट किए जा चुके हैं।

Tags:    

Similar News