SwadeshSwadesh

देश में 5 दिन बाद राहत भरी खबर, 4 लाख से कम आए नए मरीज

Update: 2021-05-10 07:00 GMT

नईदिल्ली।  देश में पांच दिन बाद आज कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 3 लाख, 66 हजार,161 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना से 3 हजार, 754 लोगों की मौत हो गई। पिछले 24 घंटे में 3 लाख, 53 हजार, 818 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में अबतक कोरोना के कुल 2 करोड़, 26 लाख, 62 हजार, 575 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, इस बीमारी से अबतक 2 लाख, 46 हजार, 116 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव मरीजों की संख्या 37 लाख, 45 हजार, 237 है। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 1 करोड़, 86 लाख, 71 हजार, 222 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 

रिकवरी रेट में सुधार - 

कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है जो राहत की बात है। मरीजों की रिकवरी रेट में सुधार हो रहा है। पिछले 24 घंटे में देश का रिकवरी रेट अब 82.38 प्रतिशत हो गया है। आईसीएमआर के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 14 लाख से अधिक टेस्ट किए गए हैं। 09 मई को 14 लाख, 74 हजार, 606 टेस्ट किए गए। देश में अबतक कुल 30 करोड़, 37 लाख, 50 हजार, 077 टेस्ट किए जा चुके हैं। 

Tags:    

Similar News