SwadeshSwadesh

देश में सामने आया कोरोना का नया "AP स्ट्रेन" 15 गुना ज्यादा खतरनाक

Update: 2021-05-04 13:23 GMT

नईदिल्ली/वेब डेस्क। देश में जारी कोरोना की दूसरी लहर के बीच एक नया वेरिएंट सामने आया है। इसकी खोज आंध्र प्रदेश में हुई है, इसलिए इसे एपी स्ट्रेन नाम दिया गया है। वहीँ वैज्ञानिक भाषा में इसका नाम N440K वैरिएंट है।  इसकी खोज सेंटर फॉर सेल्यूलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी ने की है। बताया जा रहा है की ये वेरिएंट अब तक मिले अन्य वेरियंट्स की तुलना में 15 गुना ज्यादा प्रभावी है।  इसकी वजह से 3 से 4 दिन में ही लोग बीमार हो जा रहे हैं। 

बताया जा रहा है की ये स्ट्रेन अन्य की अपेक्षा जल्दी विकसित हो रहा है। इसका इनक्यूबेशन पीरियड और बीमारी फैलाने की समयसीमा भी कम है। इस स्ट्रेन से ग्रसित होने वाले 3 से 4 दिन में ही गंभीर स्थिति में पहुंच रहे हैं। वैज्ञानिक भी अभी इसे लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दें पा रहें है।  ये वायरस युवाओं के साथ -साथ सेहत का ख्याल रखने वालों को भी संक्रमित कर रहा है। साथ ही मजबूत इम्युनिटी वाले भी इससे प्रभावित हो रहें है।   


Tags:    

Similar News