SwadeshSwadesh

लोकसभा में कांग्रेस के नेता होंगे अधीर रंजन चौधरी

Update: 2019-06-18 13:54 GMT

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल की बहरामपुर सीट से सांसद अधीर रंजन चौधरी लोकसभा में कांग्रेस के नेता होंगे। कांग्रेस ने इस बात की सूचना लोकसभा को दी है।

कांग्रेस की संसदीय रणनीतिक समूह की बैठक मंगलवार सुबह कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के घर पर सुबह बैठक हुई। इसमें पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वित्त मंत्री पी चिदंबरम, के सुरेश, आनंद शर्मा, गुलाम नबी आजाद, जयराम रमेश और अधीर रंजन चौधरी मौजूद रहे। बैठक में मंगलवार को संसद के बजट सत्र में कांग्रेस की रणनीति पर चर्चा की गई।

सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में संसदीय दल के नेता के नाम पर लंबी चर्चा के बाद अधीर रंजन चौधरी के नाम पर मोहर लगी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस पद को पहले ही स्वीकार करने से इनकार कर चुके हैं। इसके बाद कांग्रेस संसदीय दल के ने इस पद की दौड़ में उनके अलावा केरल के सुरेश और पंजाब से मनीष तिवारी भी थे।

इस संबंध में लोकसभा के लिए एक पत्र लिखा गया है जिसमें अधीर चौधरी का नाम पार्टी के नेता के तौर पर है। वह सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के नेता भी होंगे और महत्वपूर्ण समितियों में पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगे।

चौधरी पश्चिम बंगाल की बहरामपुर सीट से सांसद हैं। कांग्रेस संसदीय दल के ने इस पद की दौड़ में उनके अलावा केरल के सुरेश और पंजाब से मनीष तिवारी भी थे। अधीर रंजन चौधरी पांचवी बार सांसद चुने गए हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह ममता बनर्जी के मुखर विरोधी रहे हैं। इसी के चलते उनको लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था।

चौधरी केंद्र सरकार में मंत्री और दो बार विधायक भी रह चुके हैं। उनकी छवि एक सशक्त और जुझारू नेता की है। पार्टी हाईकमान के विश्वासपात्र माने जाते हैं। पिछली लोकसभा में कई अहम समितियों में सदस्य रहे हैं। 2012 से 14 के बीच में रेल राज्य मंत्री रहे हैं।

आपको बताते जाए कि 17वीं लोकसभा के प्रथम सत्र से पहले चौधरी की खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तारीफ कर चुके हैं। रविवार को सत्र की शुरुआत से एक दिन पहले पीएम ने चौधरी को 'फाइटर' करार दिया था। बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें पास बुलाया था, जिसमें कांग्रेस के कई प्रतिनिधि भी शामिल थे। 

Similar News