SwadeshSwadesh

कांग्रेस का फेक फॉलोअर्स घोटाला, आईटी विशेषज्ञ ने किया खुलासा

Update: 2021-06-28 11:43 GMT

भोपाल/ वेबडेस्क। मप्र कांग्रेस के फॉलोअर्स बढ़ने की खबर ने राजनीतिक गलियारों में हलचलक मचा दी है। कांग्रेस जहां इसे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की लोकप्रियता और कांग्रेस के प्रति लोगों का विशवास बता रहीं है। वहीँ भाजपा इसे एक फर्जीवाड़ा और घोटाला बता रही है।  

आईटी विशेषज्ञ शिवराज सिंह डाबी ने कांग्रेस के फेक फॉलोअर्स घोटाले का खुलासा किया है। भजपा नेता ने बताया की कांग्रेस द्वारा बताए जा रहे फॉलोअर्स में से 4,38,721 (कुल का 47.8%) नकली है। 45 हजार फॉलोअर्स ऐसे है जिन्होंने ट्विटर एकाउंट बनाने के बाद से कभी ट्वीट नहीं किया, वहीं एक हजार से अधिक ऐसे भी फॉलोअर्स है, जिनके फ़ॉलोअर्स की संख्या शून्य है, और सिर्फ कांग्रेस के ट्विटर हैंडल को फॉलो करते है। इसके अलावा फॉलोअर्स की सूचि में कई नाम ऐसे भी है, जो  पर पाकिस्तान से संचालित हो रहे है।  

Tags:    

Similar News