IBM से लेकर Google तक विश्व की इन...बड़ी कंपनियों के CEO पद पर भारतीयों को जिम्मेदारी

दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ भारतीय मूल के सत्य नडेला हैं।

Update: 2023-02-17 14:34 GMT

वेबडेस्क। गूगल के वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब के नए सीईओ भारतीय मूल के नील मोहन नियुक्त हुए है। नील मोहन सुसान वोजिकी की जगह लेंगे। सुसान वोजिकी ने नौ साल इस पद पर रहने के बाद इस्तीफा दे दिया है।नील मोहन के इस पद पर पहुंचने से भारत का गौरव विश्व पटल पर बढ़ गया है। बता दें की नील मोहन पहले शख्स नहीं है जो किसी विदेशी कंपनी के सीईओ बने है।  उनसे पहले कई ऐसे नाम है जो बड़ी कंपनियों में सीईओ की जिम्मेदारी संभाल रहे है।  

सुन्दर पिचाई, गूगल सीईओ - 


भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक सुन्दर पिचाई वर्तमान में गूगल और अल्फाबेट के सीईओ है।उनका जन्म 1972 में भारत के तमिलनाडु राज्य में हुआ था। उनके पिता पेशे से इलेक्ट्रिकल इंजीनियर थे जो ब्रिटेन की एक कंपनी GEC में काम करते थे। सुंदर की मां स्टेनोग्राफर थीं। सुंदर शिक्षा पूरी करने के बाद 2004 में गूगल से जुड़े। 2015 में, गूगल और अल्फाबेट के सीईओ बने।

सत्य नडेला, सीईओ माइक्रोसॉफ्ट - 


दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ भारतीय मूल के सत्य नडेला हैं। नडेला का जन्म 19 अगस्त 1967 को आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद के अनंतपुर जिले के एक तेलगु परिवार में हुआ था। नडेला के पिता भारतीय प्रशासनिक सेवा में एक सिविल सेवक के रूप में कार्य करते थे। नडेला साल 1992 में बतौर इंजीनियर, माइक्रोसॉफ्ट में शामिल हुए। चार फरवरी 2014 को वे माइक्रोसॉफ्ट के CEO चुने गए।

लक्ष्मण नरसिम्हन, स्टारबक्स - 


दुनिया की सबसे बड़ी कॉफी चेन कंपनी स्टारबक्स ने भारतीय मूल के लक्ष्मण नरसिम्हन को नया सीईओ बनाया है। लक्ष्मण नरसिम्हन का जन्म पुणे में 15 अप्रैल 1967 को हुआ था और वहीं उनकी परवरिश भी हुई है। उन्होंने पुणे यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की है। उन्होंने पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी में द लॉडर इंस्टीट्यूट से जर्मन और अंतरराष्ट्रीय अध्ययन में एमए किया है।   

शांतनु नारायण, एडोब - 


ग्राफिक सॉफ्टवेयर बनाने वाली विश्व की सबसे बड़ी कंपनी एडोब के सीईओ भारतीय मूल शांतनु नारायण है।  शांतनु का जन्म हैदराबाद में हुआ था। उनकी मां अमेरिकी साहित्य पढ़ातीं थीं। पिता की प्लास्टिक के सामान की कंपनी थी। शांतनु ने उस्मानिया यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंजीनियरिंग में बैचलर करने के बाद बर्कले यूनिवर्सिटी कैलिफोर्निया से एमबीए और बॉउलिंग ग्रीन स्टेट यूनिवर्सिटी से कम्प्यूटर साइंस में मास्टर्स किया है। 1998 में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के रूप में एडोब ज्वॉइन की थी। 2007 में वह इसके सीईओ बने।

अरविन्द कृष्णा, आईबीएम - 


विश्व की दिग्गज आईटी कंपनी आईबीएम के सीईओ अरविंद कृष्णा हैं। हैदराबाद में जन्मे अरविंद कृष्णा सीईओ चुने जाने से पहले आईबीएम में ही क्लाउड ऐंड कॉग्निटिव सॉफ्टवेयर में बतौर वाइस प्रेसिडेंट काम कर रहे थे।कृष्णा 1990 में आईबीएम से जुड़े थे। साल 2020 की शुरुआत में IBM ने अरविंद कृष्णा को सीईओ पद पर नियुक्त किया है।

अंजलि सूद, वीमियो 


ऑनलाइन वीडियो प्लेटफॉर्म वीमियो की सीईओ भारतीय मूल की अंजलि सूद है। अंजलि सूद का जन्म डेट्रॉइट में एक भारतीय कपल के घर हुआ था, जो पंजाब से अमेरिका में जाकर बस गए थे। अंजलि ने 2005 में पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी के व्हार्टन स्कूल से बी.एस. सी. किया। इसके बाद उन्होंने 2011 में हार्वर्ड से एमबीए किया। 2014 में उन्होंने वीमियो में मार्केटिंग डायरेक्टर का पद संभाला। इसके बाद उनके काम ने कंपनी को इतना खुश किया की वह 2017 में वीमियो  की सीईओ बन गईं।  

Tags:    

Similar News