SwadeshSwadesh

उप्र में आज थम जाएगा तीसरे चरण का चुनाव प्रचार, 20 को इन...सीटों पर होगा मतदान

Update: 2022-02-18 07:00 GMT

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण का चुनाव प्रचार आज शाम को समाप्त हो जाएगा। इस चरण में प्रदेश के 16 जिलों की 59 सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होना है। तीसरे चरण में सपा मुखिया अखिलेश यादव समेत 627 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। मतदाताओं की कुल संख्या 2.16 करोड़ है।

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने गुरुवार को बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार तृृतीय चरण के मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं कोविड सुरक्षित तरीके से सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के लिए निर्देश दिए गए हैं। तृृतीय चरण में प्रदेश के 16 जनपदों की 59 विधानसभा सीटों के लिए सुबह 07 से सायं 06 बजे तक मतदान करने का समय निर्धारित है। शुक्ला ने बताया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा किए जा रहे प्रचार-प्रसार पर शुक्रवार शाम को प्रभावी रूप से रोक लग जाएगी और यह रोक तृतीय चरण का मतदान समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी। प्रत्येक पोलिंग बूथ पर मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए समुचित व्यवस्था कराने के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

इन 16 जिलों में मतदान - 

तीसरे चरण में हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रूखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, एवं महोबा की 59 विधानसभा सीटों के लिए 20 फरवरी को मतदान है। 

ये हैं तीसरे चरण की सीटें - 

हाथरस (अजा), सादाबाद, सिकन्दरा राऊ, टूण्डला (अजा), जसराना, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, सिरसागंज, कासगंज, अमॉपुर, पटियाली, अलीगंज, एटा, मारहरा, जलेसर (अजा), मैनपुरी, भोगांव, किशनी (अजा), करहल, कायमगंज (अजा), अमृतपुर, फर्रूखाबाद, भोजपुर, छिबरामऊ, तिर्वा, कन्नौज (अजा), जसवन्तनगर, इटावा, भरथना (अजा), बिधूना, दिबियापुर, औरैया (अजा), रसूलाबाद (अजा), अकबरपुर-रनिया, सिकन्दरा, भोगनीपुर, बिल्हौर (अजा), बिठूर, कल्याणपुर, गोविन्दनगर, सीसामऊ, आर्यनगर, किदवई नगर, कानपुर कैण्टोनमेंट, महराजपुर, घाटमपुर (अजा), माधौगढ़, कालपी, उरई (अजा), बबीना, झांसी नगर, मऊरानीपुर (अजा), गरौठा, ललितपुर, महरौनी (अजा), हमीरपुर, राठ (अजा), महोबा एवं चरखारी विधानसभा सीटें तीसरे चरण में शामिल हैं।

Tags:    

Similar News