SwadeshSwadesh

केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार के बाद हुई पहली कैबिनेट बैठक, कृषि और स्वास्थ्य को लेकर हुए बड़े फैसले

Update: 2021-07-08 13:02 GMT

नईदिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार के बाद पहली कैबिनेट बैठक हुई। जिसमें किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर कई अहम फैसले हुए।  केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने जानकारी देते हुए कहा हमारे देश में एक बड़े क्षेत्र में नारियल की खेती होती है। इसका उत्पादन बढ़े और किसानों को सहूलियत दिया जा सके इसके लिए 1981 में नारियल बोर्ड एक्ट लाया गया था इसमें हम संशोधन करने जा रहे हैं। बोर्ड का अध्यक्ष गैर शासकीय व्यक्ति होगा। 

उन्होंने कहा की मंडियां खत्म नहीं होंगी, उन्हें और मजबूत किया जाएगा।  बजट में कहा गया था कि मंडियां समाप्त नहीं होगी बल्कि मंडियों को और मज़बूत किया जाएगा। मंडियों को और संसाधन मिले इस दृष्टि से प्रयास किया जाएगा। कृषि अवसंरचना फंड को आत्मनिर्भर भारत के तहत 1 लाख करोड़ रुपये प्रवर्धित किया गया है उस फंड का उपयोग APMC कर सकेगी।  

वहीँ स्वास्थ्य मंत्री मनसुख माडंविया ने कहा की आज कैबिनेट बैठक में स्वास्थ्य के संदर्भ में महत्वपूर्ण फ़ैसला किया गया। अप्रैल 2020 में कोविड के लिए पहले पैकेज में 15 हज़ार करोड़ रुपए दिए गए। कोविड अस्पताल 163 से बढ़कर 4,389 हो गए। ऑक्सीजन बेडों को 50,000 से बढ़ाकर 4,17,396 कर दिए गए।  भविष्य में कोविड से कैसे निपटे उसके लिए 23 हज़ार करोड़ रुपए का पैकेज लाया जाएगा। केंद्र सरकार 15,000 करोड़ रुपए देगी और राज्य सरकारें 8,000 करोड़ रुपए देगी। 736 ज़िलों में पीडिएट्रिक यूनिट बनाए जाएंगे। 20,000 ICU बेड तैयार किए जाएंगे।  

Tags:    

Similar News