SwadeshSwadesh

अतिक्रमण हटाने शाहीन बाग पहुंचा बुलडोजर, सड़कों पर आई महिलाएं, आप विधायक ने बताया राजनीति

Update: 2022-05-09 07:46 GMT

नईदिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (CAA ) के खिलाफ प्रदर्शन के बाद सुर्ख़ियों में आया शाहीन बाग़ आज एक बार फिर चर्चा में है।  अब की बार कारण है दिल्ली नगर निगम का अवैध निर्माणों पर चल रहा बुलडोज़र।  नगर निगम ने आज से यहां अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया है, जिसका क्षेत्र में जमकर विरोध हो रहा है।  

दक्षिण दिल्ली नगर निगम का बुलडोज़र आज सुबह जैसे ही कार्रवाई करने के लिए शाहीन बाग़ पंहुचा महिला और बच्चे सड़कों पर आ गए। कुछ महिलाए बुलडोजर पर चढ़ गई, वही कई लोग सड़कों पर ही धरने पर बैठ गए।  आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान भी शाहीन बाग़ में चल रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल हो गए है।  उन्होंने कहा की मस्जिद के सामने एक शौचालय था, जिसे मैंने अपने पैसे से हटवाया। पूरी विधानसभा में जहां-जहां अतिक्रमण है, MCD वाले मुझे बताएं, मैं खुद हटवा दूंगा। ये यहां आकर माहौल खराब कर रहे हैं, राजनीतिकरण किया जा रहा है।  

स्थानीय लोगो द्वारा किए जा रहे विरोध के कारण यहां तुड़ाई की शुरुआत नहीं हो सकी है।  निगम के अमले के साथ भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद है।  किसी प्रकार का उपद्रव न हो इसके लिए पुलिस बेहद सतर्कता बरत रही है।   


Tags:    

Similar News