श्वेत पत्र पर भाजपा का पलटवार, कहा- भारत की कोरोना से लड़ाई को डिरेल करने का प्रयास

Update: 2021-06-22 10:11 GMT

नईदिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी द्वारा जारी श्वेत पत्र पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा की कांग्रेस कोरोना बीमारी और वैक्सीन को लेकर राजनीति कर रही है। महामारी के खिलाफ जारी लड़ाई को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रही है।  

 भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ सांबित पात्रा ने कहा की जब भी हिंदुस्तान में कुछ अच्छा होता है और देश अच्छा परफॉर्म करता है, तो कहीं न कहीं कांग्रेसियों को उससे चिढ़ होती है। राहुल गांधी से रुका नहीं जाता और वो प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उस पूरे विषय पर एक प्रश्नचिन्ह लगाने का काम करते हैं।योग दिवस के साथ ही कल का दिन बहुत महत्वपूर्ण था। कल पूरे विश्व में हिंदुस्तान एक मात्र ऐसा देश बना जिसने एक ही दिन में लगभग 87 लाख लोगों का टीकाकरण किया।पात्रा ने कहा कि कन्फ्यूजन का दूसरा नाम राहुल गांधी है जो जमीनी स्तर पर हकीकत को जाने बिना ही आरोप लगाने को तैयार रहते हैं।

राहुल ने अड़ंगा डाला - 

राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके व्हाइट पेपर की बात की और अड़ंगा लगाने का काम किया है।कोरोना की लड़ाई में जब भी निर्णायक मोड़ आए तब-तब राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने राजनीति करने की भरसक प्रयास किया है। कहीं न कहीं भारत की कोरोना से इस लड़ाई को डिरेल करने का अथक परिश्रम किया है। सेकेंड वेव कांग्रेस शासित राज्य से शुरू हुआ। कांग्रेस शासित राज्यों में इसका सबसे ज्यादा असर पड़ा और सर्वाधिक मामले आए। सबसे ज्यादा मौतें कांग्रेस शासित राज्यों में हुईं। कांग्रेस शासित राज्यों ने कोवैक्सीन को लेकर इनकार किया और वहां सर्वाधिक मृत्यु दर रही।  

वैक्सीन नहीं लगवाई - 

राहुल गांधी लगातार वैक्सीन पर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे है।उन्हें 15 अप्रैल को कोरोना हुआ लेकिन उसके बाद भी वह राजनीति में व्यस्त रहें। वैक्सीन पर सलाह दे रहें राहुल ने अब तक वैक्सीन के डोज नहीं लिए है।  उन्होंने कहा इन सवालों का जवाब दे कांग्रेस -

  • क्या राहुल गांधी जी ने वैक्सीन लगवाई है?
  • क्या प्रियंका वाड्रा जी ने वैक्सीन लगवाई है?
  • क्या राबर्ट वाड्रा जी ने वैक्सीन लगवाई है?
  • क्या कांग्रेस की फर्स्ट फैमिली वैक्सीनेटेड है?
Tags:    

Similar News