SwadeshSwadesh

असम की महिला डॉक्टर कोरोना के दो वेरिएंट से संक्रमित, देश का पहला मामला

Update: 2021-07-21 14:47 GMT

डिब्रूगढ़।  देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। बीते दो सप्ताह से लगातार 40 हजार के करीब मिल रहे है।  ऐसे में असम के डिब्रूगढ़ से से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला डॉक्टर कोरोना वायरस के दो म्युटेंट अल्फा' और 'डेल्टा' दोनों रूपों से संक्रमित मिली है। रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. बीजे बोरकाकोटी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा की इस तरह का देश में यह पहला मामला है।  

जनल मेडिकल रिसर्च सेंटर के अधिकारियों के अनुसार महिला डॉक्टर को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है। उन्हें वैक्सीन लगने के एक माह बाद कोरोना के लक्षण उभरे, जाँच करने पर डबल म्युटेंट की पुष्टि हुई।  बीजे बोरकाकोटी का कहना है की दोहरा म्युटेंट होना एक म्युटेंट से संक्रमित होने के समान ही है।  ऐसा नहीं है की डबल म्युटेंट से मामला गंभीर है। उन्होंने कहा की हम एक महीने से नजर बनाए हुए हैं। वह बिल्कुल ठीक हैं। चिंता जैसी कोई बात नहीं है।

डॉक्टर्स का कहना है की दो अलग- अलग म्युटेंट वाले संक्रमितों के संपर्क में आने के कारण ऐसा हो सकता है। महिला के पटि भी अल्फ़ा वेरिएंट से संक्रमित हो चुके है।  पहले ऐसे मामले ब्रिटेन, ब्राजील और पुर्तगाल में सामने आ चुके हैं, संभवतया ये भारत में पहला मामला है। बता दें की असम में अभी भी रोजाना 2 हजार से अधिक से अधिक नए संक्रमित मिल रहे है। यहां वर्तमान में 20 हजार से अधिक एक्टिव केस है। कोरोना पर नियंत्रण पाने के लिए बेहद सख्त नियम लागू किए गए है।  

Tags:    

Similar News