SwadeshSwadesh

असम में 8 प्रतिबंधित संगठनों के 644 उग्रवादियों ने 177 हथियारों के साथ किया सरेंडर

Update: 2020-01-23 07:19 GMT

नई दिल्ली। असम में बड़ी संख्या में उग्रवादियों ने सरेंडर किया है। मुख्यम मंत्री सर्बानंद सोनोवाल की मौजूदगी में असम में आठ प्रतिबंधित संगठनों के 644 उग्रवादियों ने 177 हथियारों के साथ गुरुवार को आत्मसमर्पण किया। पुलिस ने बताया कि उल्फा (आई), एनडीएफबी, आरएनएलएफ, केएलओ, भाकपा (माओवादी), एनएसएलए, एडीएफ और एनएलएफबी के सदस्यों ने एक कार्यक्रम में असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल की मौजूदगी में आत्मसमर्पण किया।

पुलिस महानिदेशक ज्योति महंता ने पत्रकारों से कहा, 'राज्य के लिए और असम पुलिस के लिए यह एक महत्वपूर्ण दिन है। आठ उग्रवादी समूहों के कुल 644 कार्यकर्ताओं और नेताओं ने आत्मसमर्पण किया है।'

उन्होंने आगे कहा कि हाल के समय में काफी समय बाद इतनी बड़ी संख्या में माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। 

Tags:    

Similar News