SwadeshSwadesh

जदयू के अनिल हेगड़े राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित

Update: 2022-05-24 06:15 GMT

नईदिल्ली। सबसे अमीर राज्यसभा सदस्य किंग महेंद्र के निधन के बाद खाली सीट पर इस बार जदयू के साधारण कार्यकर्ता अनिल हेगड़े का चुनाव हुआ है। उनका निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। 

इसे बिहार में भारतीय लोकतंत्र की खूबसूरती कहा जा रहा है। इससे जदयू कार्यकर्ताओं में राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के प्रति सम्मान और बढ़ा है। दरअसल राज्यसभा सदस्य किंग महेंद्र के निधन के बाद से रिक्त पड़ी सीट पर अनिल हेगड़े निर्विरोध चुन लिए गए हैं। सोमवार को जदयू उम्मीदवार को किसी से चुनौती नहीं मिली और उन्हें निर्विरोध राज्यसभा के लिए निर्वाचित घोषित किया गया। बिहार विधानसभा के सचिव ने उन्हें सर्टिफिकेट प्रदान किया। हेगड़े का कार्यकाल दो अप्रैल, 2024 तक है।

अनिल हेगड़े ने नीतीश कुमार और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का आभार जताया है। उल्लेखनीय है कि बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों पर चुनाव होना है। इसमें दो सीट जदयू की हैं। एक पर हेगड़े का निर्वाचन तो गया लेकिन दूसरी सीट पर आरसीपी सिंह की उम्मीदवारी को लेकर अभी संशय बना हुआ है।

Tags:    

Similar News