पंजाब पुलिस की छुट्टियां कैंसिल, अमृतपाल सिंह को लेकर आई बड़ी अपडेट, दमदमा साहिब में बुलाई सभा

Update: 2023-04-07 08:17 GMT

अमृतसर। खालिस्तान समर्थक और वारिस पंजाब दे का प्रमुख अमृतपाल सिंह अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा है। जिसके कारण वो पंजाब पुलिस और भगवंत मान सरकार के गले की फांस बन गया है। कोर्ट भी गिरफ्तारी में नाकाम होने पर सरकार और पुलिस की फटकार लगा चुका है। अब इसे लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है की आज शुक्रवार शाम वह बठिंडा के तलवंडी साबो में सरेंडर कर सकता है।बता दें की वह पिछले 21 दिनों से फरार है।  

इस खबर के सामने आने के बाद पंजाब पुलिस हरकत में आ गई है।  पुलिस कर्मियों की 14 अप्रैल तक की सभी छुट्टियां रद्द कर दी गई है। 14 तक किसी कर्मी को छुट्टी नहीं दी जाएगी वहीं पहले से स्वीकृत अवकाश भी रद्द कर दिए गए हैं। पुलिस को संदेह है कि अमृतपाल सिंह प्रदेश के किसी गुरुद्वारे में शरण ले सकता है। इसीलिए सभी जगह सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अकाल तख्त के जत्थेदार हरप्रीत सिंह ने श्री दमदमा साहिब में बुलाई विशेष सभा बुलाई है। यहीं उसके पहुंचने और फिर आत्मसमर्पण करने की चर्चा है। बता दें की इससे पहले अमृतपाल सिंह ने एक वीडियो जारी कर जत्थेदार हरप्रीत सिंह से सरबत खालसा बुलाने की मांग की थी  .इसके बाद जत्थेदार ने सरबत खालसा ना बुलाते हुए आज विशेष सभा बुलाई है।

प्लास्टिक सर्जरी करवाई - 

दूसरी ओर पुलिस ने अमृतपाल सिंह को लेकर एक नया खुलासा किया है। पुलिस का कहना है की अमृतपाल सिंह खालिस्तानी जरनैल सिंह भिंडरांवाला की तरह दिखने के लिए जार्जिया में प्लास्टिक सर्जरी करवाई थी।

Tags:    

Similar News