SwadeshSwadesh

अखिलेश यादव चुनाव लड़ने से इंकार कर पलटे, अब कही ये...बात

चाचा शिवपाल की पार्टी प्रसपा से करेंगे गठबंधन

Update: 2021-11-01 08:56 GMT

लखनऊ। उप्र के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।वहीँ  चाचा शिवपाल यादव प्रगतिशील समाजवादी पार्टी समेत अन्य दलों से गठबंधन पर भी विचार व्यक्त किए। उन्होंने ये बात एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में कही।

सपा प्रमुख यादव ने कहा आजमगढ़ से सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि सपा छोटी पाार्टियों से गठबंधन करेगी। राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के साथ गठबंधन और सीटों के बंटवारे पर बातचीत जारी है। उन्होंने कहा की प्रसपा से गठबंधन में कोई मुश्किल नहीं है। चाचा को उनका सम्मान मिलेगा।

आगामी चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा के सामने सपा और अखिलेश यादव ही बड़ी चुनौती के रूप में नजर आ रहे है। सपा अध्यक्ष इस समय विजय रथ यात्रा कर रहे है।  पार्टी कानून व्यवस्था के मुद्दे पर जनता के बीच जाएगी। अखिलेश की यात्रा से सपा कार्यकर्ताओं में भी जोश है।सपा नेता सत्ता में वापसी का दावा कर रहे है।  

Tags:    

Similar News