SwadeshSwadesh

दिल्ली में एक्टिव मामले नियंत्रण में हैं जो संतुष्टि की बात : गृह मंत्रालय

Update: 2020-07-09 14:08 GMT

नई दिल्ली। दिल्ली में दिन-प्रतिदिन तेजी से सुधर रहे कोरोना वायरस के हालात को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने खुशी जताई है। मंत्रालय ने कहा कि दिन-प्रतिदिन टेस्ट में हो रही वृद्धि के बावजूद दिल्ली में एक्टिव मामले नियंत्रण में हैं जो संतुष्टि की बात है।

MHA ने कहा कि 72 प्रतिशत से अधिक की रिकवरी रेट और लगभग 30 दिनों के डबलिंग रेट के साथ राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि 8 जुलाई तक दिल्ली में 6,79,831 COVID-19 टेस्ट किए गए यानि प्रति 10 लाख की आबादी पर 35,780 टेस्ट किए गए। उन्होंने कहा कि 9 जुलाई को दिल्ली में लगभग 23,452 एक्टिव केस हैं और रिकवरी दर 72% से अधिक है। डबलिंग रेट लगभग 30 दिन हो गई है। दिल्ली में हर दिन करीब 20,000 से अधिक टेस्ट किए जा रहे हैं।

राजधानी में बुधवार को 2033 नए मामले सामने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,04,864 हो गए तथा 48 और लोगों की मौत के साथ ही मृतकों का आंकड़ा 3213 पहुंच गया है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को 3982 मरीजों के ठीक होने के बाद स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 78,199 हो गई है। महाराष्ट्र और तमिलनाडु के बाद दिल्ली तीसरा राज्य है, जहां संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख से अधिक है। महाराष्ट्र में वायरस का आंकड़ा दो लाख से भी अधिक है। इस दौरान कंटेनमेंट जोन की संख्या चार बढ़कर 458 हो गई जो चिंता का विषय है। दिल्ली में 23 जून को 3947 एक दिन के सबसे मामले आए थे।

गौरतलब है कि दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते कोरोना के मामलों को रोकने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह खुद आगे बढ़कर मोर्चा संभाल रहे हैं। इसके लिए उन्होंने दिल्ली सरकार, केंद्र सरकार, नगर निगम और सभी बाकि एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित कर इस महामारी को काबू करने में अहम योगदान निभाया है। इसके साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ कई बार बैठक कर दिल्ली-एनसीआर में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति की समीक्षा भी की है। 

Tags:    

Similar News