SwadeshSwadesh

देश में कोरोना के 38,902 नए मरीज, 543 लोगों की मौत

Update: 2020-07-19 08:33 GMT

नई दिल्ली। देश में वैश्विक महामारी कोरोना के मरीजों की संख्या में अब तेजी से बढ़ोतरी होने लगी है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 38,902 नए मामले सामने आए हैं। यह अब तक की सबसे ज्यादा बढ़ोतरी है। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 10,77,618 पर पहुंच गई है। वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में 543 लोगों की मौत हो गई। इस तरह संक्रमण से मरने वालों की संख्या 26,816 तक पहुंच गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 3,73,379 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर भी है देश में पिछले 24 घंटे में 23,672 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक कोरोना से 6,77,423 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इसके साथ देश का रिकवरी रेट बढ़कर 62. 86 प्रतिशत हो गया है।

राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना के मरीजों की संख्या और बढ़ोतरी क्रम-

अंडमान और निकोबार- 198, आंध्रप्रदेश में 44609, अरुणाचल प्रदेश-650, असम-22918, बिहार-25136,चंडीगढ़-700,छत्तीसगढ़-5233, दिल्ली- 121582, दादरा नगर हवेली और दमण व दीव- 602, गोवा 3484, गुजरात-47390, हरियाणा- 25547, हिमाचल प्रदेश- 1457, झारखंड- 5342, कर्नाटक- 59652 , केरल-11659, मध्यप्रदेश-21763, महाराष्ट्र-3,00,937, मणिपुर-1891, मिजोरम-418,मेघालय-284,नगालैंड-978,ओडिशा-16701,पुदुचेरी-1894,पंजाब-9792,राजस्थान-28500,सिक्किम-275, तमिलनाडु-165714, तेलंगाना- 43780, त्रिपुरा-2654, जम्मू और कश्मीर-13198, लद्दाख-1159, उत्तरप्रदेश में 47036, उत्तराखंड-4276, पश्चिम बंगाल- 40209 मामले की पुष्टि हो चुकी है।

Tags:    

Similar News