SwadeshSwadesh

10 किसान यूनियन के नेताओं ने कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर से की मुलाकात, दिया समर्थन

Update: 2020-12-14 09:33 GMT

नई दिल्ली/वेब डेस्क। अखिल भारतीय किसान समन्वय समिति से जुड़े हरियाणा, उत्तर प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना और बिहार राज्यों के 10 संगठनों ने सितंबर में पारित हुए तीन कृषि बिल 2020 पर अपना समर्थन देने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात की। 

संगठनों से जुड़े किसानों ने कृषि बिल को ऐतिहासिक बताया और कहा की - "हरित क्रांति के बाद यह कृषि क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक कदम है।

इससे पहले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा की सरकार किसानों के साथ चर्चा के लिए तैयार है लेकिन कानूनों की वापसी नहीं होगी। फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री FICCI के वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा की - कृषि कानूनों में संसोधन किसानों के हित में है। सरकार किसान भाइयों से चर्चा और उन्हें सुनने के लिए हमेशा तैयार है। उनकी जो भी समस्याएं है, गलतफहमियों को दूर किया जायेगा। साथ ही कृषि कानूनों का समर्थन करते हुए कहा की किसानों के हितों को ध्यान में रखकर ये बदलाव किये गए है। इन कानूनों को वापिस या रद्द नहीं किया जायेगा।  

लेकिन जिद पर अड़े कुछ यूनियन के किसान नेता कृषि बिल को निरस्त करने की मांग को लेकर आज भूख हड़ताल पर हैं। 



Tags:    

Similar News