इमरान खान की रूस यात्रा से अमेरिका नाखुश, कहा- यूक्रेन पर कार्रवाई का विरोध करें

Update: 2022-02-24 11:45 GMT

वाशिंगटन। रूस और यूक्रेन के बीच जारी तनाव के बीच पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की मॉस्को यात्रा ने सभी को हैरत में डाल दिया है। अमेरिका ने इमरान खान की इस यात्रा पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है।  अमरीका ने कहा की यूक्रेन पर रूस द्वारा की जा ही सैन्य कार्रवाई पर आपत्ति जताना हर देश की जिम्मेदारी है।  अमरीकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने बुधवार रात की प्रेस वार्ता में ये बात कही।  

प्राइस ने कहा की अमेरिका ने पाकिस्तान को यूक्रेन संकट को लेकर अपनी स्थिति बता दी थी। हमने उन्हें युद्ध पर कूटनीति को आगे बढ़ाने के अपने प्रयासों के बारे में जानकारी दी है।  प्राइस ने आगे कहा की अमेरिका-यूक्रेन के साथ अपनी साझेदारी को अमेरिकी हितों के लिए अहम मानता है।  पाकिस्तान को एक जिम्मेदार देश के रूप में रूस के कदम के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।  

ये है उद्देश्य - 

बता दें की पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान आर्थिक सहयोग की उम्मीद से कल देर रात दो दिवसीय यात्रा पर रूस की राजधानी मॉस्को पहुंचे है।पाकिस्तान के पीएम रूसी कंपनियों के सहयोग से गैस पाइप लाइन के कार्य को आगे बढ़ाना चाहते है। जिस लिहाज से उनकी ये यात्रा पाकिस्तान के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।  वह युद्ध के हालातों के बीच पुतिन से मिलने वाले पहले अंतर्राष्ट्रीय नेता है।    

23 साल बाद यात्रा - 

23 साल  बाद किसी पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की ये पहली रूस यात्रा है। इससे पहले साल 1999 में तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ रूस की यात्रा पर गए थे। 

Tags:    

Similar News