थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर फिर भड़की हिंसा: एयरस्ट्राइक से तनाव बढ़ा

थाईलैंड ने कंबोडिया पर एयरस्ट्राइक की, सीमा पर तनाव बढ़ा। मंदिर विवाद और हालिया संघर्ष के बाद हालात फिर बिगड़े।

Update: 2025-12-08 09:21 GMT

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच पुराना सीमा विवाद एक बार फिर हिंसा में बदल गया है। सोमवार सुबह थाई वायुसेना ने कंबोडिया की सीमा के भीतर बने एक कैसीनो परिसर पर हमला किया। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, हमला F-16 लड़ाकू विमानों से किया गया। थाई सेना का आरोप है कि यह कैसीनो अब एक तरह से कंबोडियाई सैन्य चौकी में बदल चुका था। सेना का कहना है कि वहां भारी हथियार, ड्रोन और सैनिकों की नई तैनाती की जा रही थी। इसी बढ़ती गतिविधि को देखते हुए एयरस्ट्राइक को जरूरी बताया गया। सीमा पर हुई गोलाबारी में थाईलैंड का एक सैनिक मारा गया है और आठ जवान घायल हुए हैं।

दो महीने पहले ही हुआ था सीजफायर

मई 2025 में दोनों देशों के बीच पाँच दिन तक संघर्ष चला था, जिसमें 30 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। तनाव बढ़ने के बाद अक्टूबर में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की मौजूदगी में दोनों पक्षों ने युद्धविराम पर सहमति जताई थी लेकिन यह समझौता टिक नहीं सका और कुछ ही हफ्तों बाद फिर से झड़पें शुरू हो गईं।

सीमा पर बसे प्राचीन मंदिर का विवाद

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच विवाद की सबसे बड़ी वजह प्रीह विहियर और ता मुएन थॉम जैसे प्राचीन शिव मंदिर हैं। ये मंदिर दोनों देशों की सीमा के एकदम पास बने हैं और आसपास की जमीन पर दोनों देशों का दावा है। ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और रणनीतिक महत्व के कारण ये इलाके लंबे समय से सैन्य तनाव की वजह बने हुए हैं। 

Tags:    

Similar News