SwadeshSwadesh

तालिबान ने DGCA को लिखा पत्र, भारत से की उड़ान सेवा बहाल करने की विनती

Update: 2021-09-29 08:59 GMT

काबुल। अफगान सिविल एविएशन अथॉरिटी अब पूर्ण रूप से तालिबान के नियंत्रण में है। इसी बीच अब तालिबान ने भारत के डायरेक्टोरेट ऑफ सिविल एविएशन से आग्रह किया है कि भारत और अफगानिस्तान के बीच की कमर्शियल उड़ानों के संचालन को बहाल किया जाए।

दरअसल, 15 अगस्त को अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा होने के बाद सभी कमर्शियल उड़ानों को रोक दिया गया था। एरियाना एयरलाइंस के सलीम राहीमी ने मीडिया को बताया कि भारत को कमर्शियल उड़ानों के संचालन को बहाल करने के लिए एक पत्र भेजा गया है। हालांकि इस पत्र पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में हमारे सहकर्मी इस पर काम कर रहे हैं।

ईरान और पाकिस्तान के लिए नियमित उड़ान - 

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में, अफगानिस्तान के अंदर और बाहर नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें केवल ईरान और पाकिस्तान से संचालित की जा रही हैं। इसके अलावा यूएई, कतर, यूक्रेन और तुर्की से विशेष उड़ानों का संचालन किया जा रहा है।

Tags:    

Similar News