SwadeshSwadesh

स्वीडन : इस्लाम विरोधी नेता की गिरफ्तारी पर समर्थकों ने किया कुरान का अपमान, विरोध में भड़के दंगे

Update: 2020-08-29 15:12 GMT

मालम। स्वीडन में शुक्रवार रात को सैकड़ों लोग दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं के खिलाफ सड़कों पर उतर आए जिससे दंगे पैदा हो गए। दक्षिणपंथियों ने पहले कुरान को जला दिया था जिसके बाद नाराज लोगों ने आक्रामक विरोध प्रदर्शन किया। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सड़कों पर टायर जालाए जा रहे हैं और मालम शहर में धुआं ही धुआं है। माना जा रहा है कि करीब 300 लोगों ने पुलिस पर भी पथराव किय जब उन्होंने हालात को काबू में करने की कोशिश की।

हम आपको बता दें कि दक्षिणपंथी नेता को गिरफ्तार किए जाने के बाद उनके समर्थकों ने कुरान को जला दिया था। इसी जगह पर बाद में विरोध प्रदर्शनों के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्रवार को एक पब्लिक स्क्वेयर पर इस्लाम-विरोधी प्रदर्शनों के दौरान तीन लोगों को पहले कुरान की एक प्रति को पैर मारते देखा गया था। पुलिस हालात काबू करने की कोशिश में जुटी है।

दरअसल, देश में प्रतिबंधित डेनमार्क की हार्ड लाइन के नेता Rasmus Paludan को मालम में मीटिंग की इजाजत नहीं दी गई थी और स्वीडन के बॉर्डर पर रोक लिया गया था। प्रशासन को शक था कि उनके आने से स्वीडन में कानून को तोड़ा जाएगा और सामाजिक शांति को नुकसान पहुंचेगा। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।

हालांकि, उन्हें गिरफ्तार किए जाने के बाद गुस्साए समर्थकों ने रैली के दौरान कुरान को जला दिया। इसके आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। Paludan ने भी पिछले साल कुरान को जलाकर विवाद खड़ा कर दिया था। यही नहीं, उन्होंने मुस्लिमों में वर्जित मीट (बेकन) में घेरकर कुरान को रखा था।फेसबुक पर भी उन्होंने नफरतभरे पोस्ट किए थे।

Tags:    

Similar News