SwadeshSwadesh

बड़ी उपलब्धि : संयुक्त राष्ट्र में भारत सामाजिक और आर्थिक परिषद का सदस्य चुना गया

दो साल का होगा कार्यकाल

Update: 2021-06-08 11:54 GMT

नईदिल्ली। भारत को साल 2022-2024 के लिए संयुक्त राष्ट्र सामाजिक औऱ आर्थिक परिषद का सदस्य चुना गया है। दरअसल 54 सदस्यीय आर्थिक और सामाजिक परिषद (ईसीओएसओसी) संयुक्त राष्ट्र प्रणाली के केंद्र में है। सोमवार को हुए चुनाव में भारत को अफगानिस्तान, कजाकिस्तान और ओमान के साथ एशिया-प्रशांत राज्यों की श्रेणी में चुना गया है।

संयुक्त राष्ट्र में भारतीय राजदूत टीएस त्रिमूर्ति ने सभी सदस्यों का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि भारत को चुनने के लिए और विश्वास जताने के लिए आप सभी का आभार। त्रिमूर्ति ने ट्वीट कर कहा कि वह संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देशों को ईसीओएसओसी के लिए भारत में उनके विश्वास मत के लिए धन्यवाद करते हैं।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को ईसीओएसओसी में 18 देशों का चुनाव किया गया, जो संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों और फंडों के आर्थिक एवं सामाजिक कार्यों के समन्वयक निकाय हैं। महासभा के अध्यक्ष वोल्कन बोजकिर ने विधानसभा में गुप्त मतदान के बाद परिणामों की घोषणा की। भारत के साथ-साथ अफ्रीकन राज्यों में से एसवाटनी, तंजानिया, ट्यूनेशिया, मौरिशस को भा चुना गया है।

Tags:    

Similar News