SwadeshSwadesh

ऑस्ट्रेलिया कोरोना प्रतिबंधों में देगा ढील, 84.6 प्रतिशत आबादी को लगा टीका

Update: 2021-11-19 11:22 GMT

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने शुक्रवार को कोरोना प्रतिबंधों में ढील देने का संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि अब लोगों के जीवन से सरकार के "पीछे हटने" का समय आ गया है। कोरोना महामारी की तीसरी लहर के खिलाफ देश की लड़ाई के सकारात्मक नतीजे सामने आए हैं। वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ी है।

मॉरिसन ने विक्टोरिया राज्य में प्रस्तावित महामारी कानूनों के खिलाफ हिंसक विरोध की आलोचना की है।उन्होंने कहा है कि प्रतिबंधों से निराश जनता के प्रति उन्हें सहानुभूति है। देश के नागरिक अपने हिस्से का काम कर चुके हैं। अब उनके आगे बढ़ने का समय है। अब सरकार को उनके जीवन में दखलअंदाजी बंद कर देनी चाहिए।उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया में शुक्रवार सुबह 1,508 स्थानीय नागरिक कोरोना पीड़ित पाए गए हैं। इस बीच 11 मरीजों की मौत हुई है। अभी तक ऑस्ट्रेलिया में 16 वर्ष और उससे अधिक आयु के 91.2 प्रतिशत लोगों को कोरोना का पहला टीका लगाया जा चुका है। 84.6 प्रतिशत आबादी पूरी तरह से वैक्सीनेट हो चुकी है।

Tags:    

Similar News