SwadeshSwadesh

इंसान के शरीर में धड़का सूअर का दिल, डॉक्टरों ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

अमेरिका में 57 साल के मरीज को लगा जेनेटिकली मोडिफाइड सुअर का हार्ट

Update: 2022-01-11 07:59 GMT

मैरीलेंड।  अमेरिकी डॉक्टरों ने इंसान के शरीर में सूअर का दिल ट्रांसप्लांट कर चिकित्सा जगत में नया कीर्तिमान रच दिया है। डॉक्टरों ने कई बीमारियों से जूझ रहे 57 वर्षीय व्यक्ति में जेनेटिकली मॉडिफाइड सूअर का दिल ट्रांसप्लांट किया है। चिकित्सकों की यह सफलता, भविष्य में जानवरों के अंगों के मानव शरीर में ट्रांसप्लांट और अंगदान की कमी को काफी हद तक पूरा कर सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड मेडिकल स्कूल ने अपनी तरफ से जारी जानकारी में बताया कि मैरीलैंड निवासी डेविड बेनेट नामक मरीज को कई दूसरी बीमारियों की वजह से हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए उपयुक्त नहीं माना गया। उसकी बीमारियों के कारण इंसानों का दिल ट्रांसप्लांट नहीं किया जा सकता था। लेकिन उसकी हालत लगातार खराब हो रही थी। उसकी जान बचाने के लिए आखिरकार हार्ट ट्रांसप्लांट का निर्णय लेना पड़ा। डॉक्टर बार्टले ग्रिफिथ ने अपनी टीम के साथ इंसानी शरीर में सूअर का दिल सफलतापूर्वक ट्रांसप्लांट किया। हालांकि इस ट्रांसप्लांट के बाद भी मरीज की बीमारी का इलाज फिलहाल निश्चित नहीं है।अमेरिका के खाद्य और औषधि प्रशासन ने पारंपरिक प्रत्यारोपण की गुंजाइश नहीं होने की स्थिति में एक आखिरी कोशिश के तौर पर इस आपात ट्रांसप्लांट को मंजूरी दी।

Tags:    

Similar News