125 साल बाद घर लौटे बुद्ध के पवित्र अवशेष: मोदी बोले उनके लिए एंटीक थे, हमारे लिए सबकुछ

125 साल बाद भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष भारत लौटे। दिल्ली में एग्जीबिशन का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी का बड़ा बयान।

Update: 2026-01-03 11:49 GMT

दिल्ली में एक भावुक और ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बना देश जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बुद्ध से जुड़े पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया. पीएम मोदी ने कहा -125 साल के इंतजार के बाद भारत की विरासत वापस लौटी है ।

Full View


गुलामी की विरासत, स्वाभिमान की वापसी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भगवान बुद्ध के ये अवशेष भारत से बाहर जाना और फिर लौटकर आना अपने आप में एक बड़ा सबक है. गुलामी के दौर में जो छीना गया, उसे आज भारत ने अपने सम्मान के साथ वापस पाया है उन्होंने साफ कहा कि जिन लोगों ने इन अवशेषों को बाहर ले जाया उनके लिए ये सिर्फ एंटीक पीस थे  लेकिन भारत के लिए ये सबकुछ हैं आस्था, संस्कृति और पहचान।

नीलामी रोकने का संकल्प

पीएम मोदी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इन अवशेषों को नीलाम करने की कोशिश भी हुई थी लेकिन भारत ने ठान लिया था कि ऐसा नहीं होने देगा. उन्होंने इस प्रयास में सहयोग के लिए गोदरेज समूह का विशेष आभार जताया जिनकी मदद से ये अवशेष फिर से बुद्ध की भूमि पर लौट सके ।


पिपरहवा से दुनिया तक, फिर वापस भारत

साल 1898 में उत्तर प्रदेश के पिपरहवा (कपिलवस्तु क्षेत्र) में खुदाई के दौरान भगवान बुद्ध के ये अवशेष मिले थे. यह खुदाई ब्रिटिश काल में हुई थी जिसे उस समय के इंजीनियर डब्ल्यू. सी. पेपे ने कराया था. उस दौर में ये अवशेष भारत से बाहर भेज दिए गए. अब 125 साल बाद इनकी वापसी को ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है ।

राय पिथौरा में बुद्ध की विरासत

दिल्ली के राय पिथौरा सांस्कृतिक परिसर में इन पवित्र पिपरहवा अवशेषों की विशेष एग्जीबिशन लगाई गई है. प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए भगवान बुद्ध को पुष्प अर्पित किए और देशभर से आए बौद्ध गुरुओं को सम्मानित किया इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि भगवान बुद्ध का ज्ञान किसी एक देश या समाज तक सीमित नहीं है बीते महीनों में जब ये अवशेष विदेशों में रखे गए, तो आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. पीएम मोदी ने कहा कि भारत दुनिया से केवल राजनीति या कूटनीति के जरिए नहीं जुड़ता, बल्कि आस्था और अध्यात्म के माध्यम से भी जुड़ता है ।  



Tags:    

Similar News