फेमस आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने की आत्महत्या, 4 नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीते
देवदास, लगान और हम दिल दे चुके सनम सहित कई बड़ी फिल्मों का सेट डिजाइन किए
मुंबई। मशहूर फिल्म कला निर्देशक नितिन चंद्रकांत देसाई (58) ने स्टूडियो में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वो कुछ समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। देसाई ने अपने करियर में कई हिंदी और मराठी फिल्मों का कला निर्देशन किया है।
नितिन देसाई के निधन के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। हेमा मालिनी से लेकर नील नितिन सहित कई सितारे सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। नितिन देसाई ने निधन से इतने दिन पहले इंस्टाग्राम पर अंतिम पोस्ट शेयर किया था।
आत्महत्या का कारण -
जानकारी के अनुसार, कल रात करीब 10 बजे नितिन देसाई अपने कमरे में चले गए थे, आज सुबह जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आए तब उनके स्टाफ ने दरवाजा खटखटाया। इसके बाद भी दरवाजा ना खुलने पर खिड़की से देख गया तो उनका शव पंखे से लटका था। सुचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर को शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने अब तक 10 लोगों का बयान दर्ज किया है।अब तक आत्महत्या की असली वजहें सामने नहीं आई है। माना जा रहा ही की आर्थिक तंगी एवं स्वास्थ्य समस्याओं के चलते उन्होंने ये कदम उठाया है।
इन..फिल्मों के सेट किए तौयार -
उन्होंने साल 1987 में करियर शुरू किया। 2005 में कर्जत में एनडी स्टूडियो स्थापित किया। उनकी प्रमुख फिल्मों में जोधा अकबर, हम दिल दे चुके सनम, माचिस, देवदास, लगान, प्रेम रतन धन पायो आदि हैं। नितिन देसाई ने ''जीवन से भी बड़ी'' तस्वीर बनाने में अहम भूमिका निभाई। कई ऐतिहासिक धारावाहिकों और भव्य नाटकों के लिए नितिन देसाई द्वारा बनाए गए सेट भी काफी चर्चा में रहे। उन्होंने आशुतोष गोवारिकर, विधु विनोद चोपड़ा, राजकुमार हिरानी और संजय लीला भंसाली जैसे निर्देशकों के साथ काम किया ।
चार बार मिला नेशनल अवार्ड -
नितिन देसाई ने चार बार सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशन के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और तीन बार सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशन के लिए फिल्म फेयर पुरस्कार जीते।