SwadeshSwadesh

SBI में क्लर्क के पद पर निकली बंपर भर्तियां, जानिए योग्यता एवं आवेदन प्रक्रिया

Update: 2022-09-08 11:39 GMT

वेबडेस्क। बैंकिंग सेक्टर में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया नेक्लर्क भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। एसबीआई ने कुल 5486 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 सितंबर से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट https://bank.sbi/careers या https://www.sbi.co.in/careers पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 सितंबर 2022 हैं।  

वैकेंसी डिटेल- 

एसबीआई द्वारा नोटिफिकेशन के अनुसार, 5008 सामान्य और 478 बैकलॉग पदों के लिए भर्तियां निकाली गई है।  इस प्रक्रिया के तहत अहमदाबाद, बैंगलोर, भोपाल, बंगाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, जयपुर, केरल, लखनऊ, दिल्ली, महाराष्ट्र, मुंबई मेट्रो, महाराष्ट्र एवं नॉर्थ ईस्टर्न मेंभर्तियां होगी। जिसमें सबसे ज्यादा रिक्त पद महाराष्ट्र में है। इसके बाद लखनऊ और भोपाल में भर्तियां की जाएगी।  इस भर्ती के लिए उम्मीदवार सिर्फ एक राज्य में आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता - 

एसबीआई क्लर्क भर्ती के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय से बैचलर डिग्री प्राप्त उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। इसके अलावा स्नातक के अंतिम वर्ष के छात्र भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा

एसबीआई क्लर्क भर्ती के लिए आवेदक की आयु 1 अगस्त 2022 को न्यूनतम उम्र 20 साल और अधिकतम 28 साल होना चाहिए।  आयु सीमा में ओबीसी,एससी, एसटी और दिव्यांगजनों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।  

चयन प्रक्रिया - 

इस भर्ती के लिए दो चरणों में लिखित परीक्षा का आयोजन होगा।  ये परीक्षा प्री और मेन्स के रूप में ली जाएगी।प्री परीक्षा क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को मेंस परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इस मेंस परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवार का चयन किया जाएगा।  

महत्वपूर्ण तिथि

  • एसबीआई क्लर्क भर्ती 2022 नोटिफिकेशन- 6 सितंबर 2022
  • एसबीआई क्लर्क भर्ती 2022 आवेदन शुरू- 7 सितंबर 2022
  • एसबीआई क्लर्क भर्ती 2022 आवेदन लास्ट की डेट- 27 सितंबर 2022
  • एसबीआई क्लर्क भर्ती परीक्षा 2022- नवंबर 2022
  • एसबीआई क्लर्क भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड- 29 अक्टूबर 2022
  • एसबीआई क्लर्क भर्ती मुख्य परीक्षा- दिसंबर 2022/जनवरी 2022
Tags:    

Similar News