CBSE की CTET परीक्षा शेड्यूल में बदलाव, 7-8 फरवरी को होगी एग्जाम, कब आएगा एडमिट कार्ड

CTET 2026 अब 7-8 फरवरी को दो शिफ्ट में होगी। 25 लाख आवेदन, एडमिट कार्ड 5-6 फरवरी तक जारी हो सकते हैं।

Update: 2026-02-03 16:37 GMT

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद सीबीएसई ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा सीटीईटी की तारीखों में बदलाव कर दिया है। पहले ये परीक्षा सिर्फ एक दिन ही होनी थी, लेकिन अभ्यार्थियों की बहुत बड़ी संख्या को देखते हुए अब परीक्षा दो दिनों तक दो शिफ्टों में आयोजित होंगे। इसके लिए प्रवेश पत्र 5 और 6 फरवरी को ऑनलाइन जारी होने की संभावना है।

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा सीटेट के लिए सीबीएसई ने मंगलवार को नया नोटिस जारी कर दियाा है। परीक्षा की तारीख में बदलाव हुआ है। सीबीएसई के मुताबिक परीक्षा देश के 140 शहरों में 7 और 8 को फरवरी को होगी। इस सेशन में बढ़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं।

अप्लिकेशन ने तोड़े रिकॉर्ड

बता दें कि इस बार सीटीईटी में 25 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं, जो एक रिकॉर्ड है। आवेदकों की संख्या बढ़ने की मुख्य वजह सुप्रीम कोर्ट का वह फैसला है जिसमें, सेवारत टीचरों के लिए भी टीईटी पास करना कम्पलसरी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों के लाखों टीचर जो बिना टीईटी के पढ़ा रहे थे, उन्हें अब 2 साल के भीतर यह परीक्षा पास करनी होगी, वरना उनकी नौकरी पर संकट आ सकता है।

इसके लिए एडमिट कार्ड जल्द ही उपलब्ध होंगे। इसमें परीक्षा की तारीख, समय, पेपर, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और गाइडलाइंस समेत अन्य जरूरी जानकारी उपलब्ध होगी। इसके बिना उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी।

परीक्षा केंद्र और शेड्यूल

एमपी में सीटीईटी परीक्षा के केंद्र भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर, रीवा, सतना, उज्जैन, सागर में बनाया गया है। परीक्षा के जारी शेड्यूल अनुसार दो पेपर्स शामिल होंगे। 7 और 8 फरवरी को पहली शिफ्ट में पेपर-2 का आयोजन किया जाएगा। दूसरी शिफ्ट में पेपर-1 होगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 से दोपहर 12 बजे और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक में परीक्षा होगी।

इस तरह रहेगा पैटर्न

- सीबीएसई सीटेट पेपर-1 कक्षा 1 से लेकर पांचवी के शिक्षकों के लिए आयोजित किया जाता है। इसमें कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं।

- पेडगॉजी, मैथमेटिक्स, एनवायरमेंटल स्टडीज, लैंग्वेज-एक और लैंग्वेज-2 पांचो सेक्शन में 30-30 प्रश्न शामिल होते हैं।

- प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होता है। पेपर-2 का आयोजन कक्षा 6 से लेकर आठवीं के शिक्षकों के लिए किया जाता है। इसमें भी 150 प्रश्न पूछे जाते हैं।

- उम्मीदवार मैथमेटिकल या साइंस/सोशल स्टडीज या सोशल साइंस दोनों में से किसी एक का विकल्प चुन सकते हैं। दोनों ही पेपर्स में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं होता।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://ctet.nic.in पर जाएं। होम पेज पर सीबीएसई सीटेट (स्टेट) फरवरी 2026 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।

- स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। यहां एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें। फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें।

- प्रवेश पत्र को अच्छे से चेक करें और इसे डाउनलोड कर लें। उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास जरूर रख लें।

Tags:    

Similar News